Exclusive: कई हॉलीवुड फिल्मों की नकल है रागिनी एमएमएस 2
भले ही पोर्न स्टार सन्नी लियोन की आने वाली फिल्म रागिनी एमएमएस 2 के टीजर को देखने के लिए लोग हद से ज्यादा पागल हों लेकिन जिसे देखने के लिए लोग इस कदर ललायित हैं, वह फिल्म ओरिजनल नहीं है बल्कि कई हॉलीवुड फिल्मों को कॉपी करके बनायी गयी है। यह कहना है कुछ लोगों का जिन्होंने फिल्म के टीजर को देखकर अपनी प्रतिक्रियाओं को ट्विटर और फेसबुक पर व्यक्त किया है।
मालूम हो कि सन्नी लियोन की यह फिल्म आने से पहले ही काफी चर्चा में है। फिल्म के टीजर को मात्र 5 दिन में 30 लाख लोगों ने देखा है जिससे कि फिल्म की पूरी टीम काफी खुश है। उन्हें अब इस बात का पूरा यकीन है कि फिल्म भी सुपरहिट होगी।
गौरतलब है कि साल 2011 की हिट फिल्म रागिनी एमएमएस की सीक्वेल फिल्म रागिनी एमएमएस 2 है जिसमें सन्नी लियोन और संध्या मृदुल लीड रोल में हैं। फिल्म एक हॉरर स्टोरी है जिसमें सेक्स और डर का तड़का लगाया गया है। फिल्म जनवरी 2014 में रिलीज होगी। फिल्म में सन्नी लियोन ने किसी बॉडी डबल का प्रयोग नहीं किया है। फिल्म में वह एक बॉलीवुड हिरोईन बनी हैं।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications