सनी लियोन का 'सत्यम शिवम सुंदरम' लुक..पब्लिसिटी स्टंट!

सनी लियोन की फिल्म 'एक पहेली लीला' अपने कहानी को लेकर तो नहीं लेकिन अपने तस्वीरों को लेकर काफी सूर्खियां बटोर रहा है। इस फिल्म में सनी लियोन काफी हॉट एंड बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। लेकिन ताजा रिलीज उनकी तस्वीर को देख सब हैरान हैं। जी हां, क्योंकि 'एक पहेली लीला' में सनी लियोनी 'सत्यम शिवम सुंदरम' की ज़ीनत अमान की यादें ताजा करती नजर आएंगी।

फ़िल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' की ज़ीनत अमान को आज तक कोई भूल नहीं पाया है। उनका किरदार कई जमाने तक बोल्ड किरदारों की सूची में सबसे ऊपर था। बहरहाल, सनी को भी इस लुक में पेश किया गया है। सनी लियोन सफेद साड़ी में लिपटी बिल्कुल उसी लुक में नज़र आएंगी, जैसा कि 'सत्यम शिवम सुंदरम' में ज़ीनत अमान दिखी थीं।

यहां देखें एक पहेली लीला की तस्वीरें

एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए फिल्म के निर्देशन बॉबी खान ने कहा कि, 'सत्यम शिवम सुंदरम' में ज़ीनत अमान की खूबसूरती को बेहतरीन तरीके से कैमरे में कैद किया गया था। लिहाजा मैंने सनी को इस लुक के बारें में बताया। सनी भी जीनत अमान का लुक अपनाने को तुरंत तैयार हो गईं। हालांकिे ज़ीनत अमान की तरह सनी इसके लिए टॉपलेस नहीं होने वाली हैं।'

आपको बता दें, फिल्म 'एक पहेली लीला' 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसमें सनी तीन अलग-अलग किरदार में नजर आने वाली हैं। जिसमें किसी में सनी सूट-सलवार में नजर आ रही हैं, जो किसी में काफी बोल्ड। वैसे सफेद साड़ी पहनने वाली सनी पहली एक्ट्रेस नहीं है। लिहाजा, सनी को सीधे सीधे जीनत अमान के तुलना करना थोड़ा अजीब लगता है। वहीं, कहीं न कहीं, इसे निर्देशक का पब्लिसिटी स्टंट भी मान सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X