बिकनी पहनने के लिए सन्नी लियोन की शर्त
सन्नी लियोनी ने एक बार फिर से सुर्खियों में जगह बनानी शुरु कर दी है। सन्नी की फिल्म एक पहेली- लीला आजकल काफी चर्चा में है। इस फिल्म में सन्नी लियोनी ने कई तरह के अवतार धारण किये हैं। जिनमें से एक बहुत ही सेक्सी व हॉट मॉर्डन अवतार में सन्नी बिकनी में नज़र आएंगी। लेकिन ये बिकनी बहुत ही खास है। आइये जानते हैं क्यों।
असल में सन्नी लियोन के पास अपना खुद का बिकनी कलेक्शन है। चूंकि उनका पसंदीदा रंग है गुलाबी तो उन्होंने फिल्म के निर्देशक बॉबी खान से खासतौर पर गुजारिश की कि वो उन्हें उनके कलेक्शन में से पिंक कलर की बिकनी पहनने की परमिशन दे दें क्योंकि उसमें वो काफी सहज महसूस करती हैं।
अब सन्नी लियोन को दिखाना तो बिकनी में ही था और अगर हमारी एक्ट्रेस अपनी बिकनी में ही सहज हों तो निर्देशक तो उनकी बात माननी ही थी। आखिर बिकनी में असहज अभिनेत्री किसे भाएगी। तो बॉबी खान ने तुरंत ही सन्नी लियोनी को परमिशन दे दी और आखिरकार सन्नी ने अपनी पसंद की बिकनी पहनकर ये किरदार निभाया।


Click it and Unblock the Notifications
