Pics: मस्तीजादे के सेंकड पोस्टर में सन्नी ने दिखाया लॉलीपॉप
सन्नी लियोन को लोग पसंद करते हैं और पागलों की तरह उन्हें इंटरनेट पर सर्च करते हैं, इस बात से किसी को कोई एतराज नहीं हैं। लेकिन एकता कपूर की फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' के बाद तो जैसे उनके चाहने वालों की संख्या में दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ोत्तरी हो गयी है। इसलिए ही मिलाप जवेरी ने उन्हें अपनी सेक्स कॉमेडी 'मस्तीजादे' में लिया है जिसका दूसरा पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
'मस्तीजादे' एक सेक्स कॉमेडी है..
जो कि अपने पहले पोस्टर की ही तरह काफी कामुक है। पहले पोस्टर में जहां सन्नी लियोन बिकनी पहनकर हाथ में केले लिए खड़ी थीं तो दूसरे पोस्टर में वो मिनी स्कर्ट पहने हाथ में लॉलीपॉप लिए नजर आ रही हैं।
Mastizaade Teaser: 'संभाल कर रखिए अपने केले.. क्योंकि आ रही है लैला लेले'
जो कि उम्मीद से कहीं ज्यादा हॉट है.. पोस्टर में सन्नी लियोन बेहद ही कामुक अंदाज में मुस्कुरा रही हैं। यही नहीं टीजर में उनके हाथों में दो केले हैं जो कि दोअर्थी मैसेज देते नजर आ रहे हैं। मस्तीजादे की तस्वीरें और टीजर काफी कामुकता से भरा हुआ है। पहले टीजर में सन्नी लियोन दोनों हाथों में केले लेकर बोलती हैं कि 'संभाल कर रखिए अपने केले.. क्योंकि आ रही है लैला लेले'।
मस्तीजादे की तस्वीरें और टीजर कामुकता से भरी हुई हैं
फिल्म का निर्माण प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशन्स कर रहा है और फिल्मके निर्देशक 'ग्रैंड मस्ती' बनाने वाले मिलाप जावेरी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू होगी और फिल्म अगले साल रिलीज होगी। मालूम हो कि पिछले साल 'ग्रैंड मस्ती' जैसी एडल्ट कॉमेडी ने बॉक्सऑफिस पर सौ करोड़ की कमाई की थी देखते हैं सन्नी लियोन की एडल्ट कॉमेडी को कितने दर्शक मिलते हैं?
आईये डालते हैं सेक्स कॉमेडी 'मस्तीजादे' की तस्वीरों पर एक झलक..


Click it and Unblock the Notifications