..................... Sunny Leone showed her deadly style in black and white dress in Cannes 2023 - Hindi Filmibeat

Cannes 2023: जरा से टॉप में सनी लियोनी ने कान्स में दिखाया अपना जानलेवा अंदाज, तस्वीर देख फैंस हुए दीवाने

Sunny Leone cannes 2023

Sunny Leone Cannes Look 2023: हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोनी जो इस समय 76 वे कान्स में अपने ज़बरदस्त डेब्यू से सुर्खियों में लगातार बनी हुई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सनी लियोनी की ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनको देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं।

प्रतिभाशाली अभिनेत्री ने अपनी बहुप्रतीक्षित फ़िल्म कैनेडी को प्रमोट करने के लिए कांन्स की शोभा बढ़ाई, जिसे इस साल मिडनाइट स्क्रीनिंग के लिए प्रतिष्ठित कान्स जूरी द्वारा चुनी गई एक मात्र भारतीय फिल्म होने का उल्लेखनीय गौरव प्राप्त हुआ है।

कान्स में सनी लियोनी का जलवा-

सनी लियोनी ने शटरबग्स के सामने अपने एनसेम्बल में अपनी सुंदरता और टाइमलेस चार्म को बिखेरते हुए पोज़ किया। अपनी क्लासिक ब्लैक और वाइट कॉम्बिनेशन में उन्होंने सभी देखने वालों की सुध बुध गंवा दी।

मशहूर डिज़ाइनर जेमी मालोउफ के ब्लैक ऑफ-शोल्डर और स्लीक वाइट पैन्ट्स में सनी ने कैजुअल कम्फर्ट और स्टाइल का बढ़िया बैलेंस अपने ऑउटफिट से पेश किया।

सम्मानित हॉलीवुड स्टाइलिस्ट इल्या वंजाटो द्वारा स्टाइल की गई, सनी ने अपने लहरदार बॉब हेयरस्टाइल के साथ न्यूड ग्लॉसी लिप और सिंपल मेकअप के साथ अपने सनकिस्ड कॉम्पेलक्शन से कान्स के वातावरण को इतना खुशनुमा बना दिया कि उनकी तरफ देखना ज़रूरी हो गया।

सनी लियोनी का नाम हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों सेलिब्रिटीज जैसे क्रिस्टीना लिलियाना नोवा, पाओला जुरिता, स्टेफ़ानीय क्रिस्टियन, तान्या घावरी, जोसेफाइन स्कराईव्र, मासूम मिनावाला, हैली शाह, सोनिया बेन अम्मेर, क्रिस्टाइन क्विन के साथ जुड़ गया जिन्होंने फैशन डिज़ाइनर के डिज़ाइन को शोकेस किया है।

सनी की फ़िल्म इंडस्ट्री में सफलता विशिष्ट है। उनके फैंस उनकी आगामी फिल्म 'कैनेडी' के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। सनी के पास रोमांचित फिल्मों का जमावड़ा है, जो बहुत जल्द उनके फैंस के सामने प्रकाशित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X