Sunny Leone ने पति डेनियल वेबर के लिए लिखा इमोशनल नोट, साथ ही किया प्यार का इजहार

Sunny Leone's heartfelt note to Daniel Weber: कान्स फिल्म फेस्टिवल के मिडनाइट्स स्क्रीनिंग सेक्शन में अनुराग कश्यप की फिल्म कैनेडी को प्रदर्शित किया गया था, जिसमें सनी लियोन और राहुल भट्ट हैं। कान्स का हिस्सा बनकर सनी बेहद उत्साहित थीं और उन्होंने इसे करियर के सबसे बड़े पलों में से एक माना।
वहीं, अब कान्स से लौटकर सनी ने अपने पति डैनियल वेबर के नाम एक खास पोस्ट शेयर किया है और अपने 15 सालों के साथ के लिए थैंक्स कहा है। इस पोस्ट में एक वीडियो भी जुड़ा है, जहां सनी और डैनियल रेड कार्पेट पर किस करते दिख रहे हैं।
सनी लियोन ने पति के लिए लिखा पोस्ट
सनी लियोन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए अपने पति के लिए लिखा, "जब मैं अपनी जिंदगी की सबसे बुरे पलों में थी, तब भगवान ने तुम्हें मेरी लाइफ में भेजा। उस पल में तुमने सचमुच मेरी जान बचाई और तभी से तुम मेरे साथ हो। 15 साल का था। तुम्हारे बिना मेरी लाइफ में ये पल नहीं होता। मेरे सपनों को पूरा करने और मेरी मदद करने के लिए तुम्हारा ये सेल्फनेस प्यार ही है। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। थैंक यू.."
सनी के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए डैनियल ने लिखा- तुमने जो कुछ भी अचीव किया, उसे खुद के दम पर पाया है.. मेरे साथ या मेरे बिना.. आई लव यू.. ये तो सिर्फ शुरुआत है।
पोस्ट के वीडियो में सनी और डेनियल को ग्रैंड थिएटर लुमियर में एंट्री करने से पहले तस्वीरों के लिए पोज देते हुए दिखाया गया है, जहां उनकी फिल्म कैनेडी प्रदर्शित हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











