Sunny Leone ने वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर की अनसीन शादी की तस्वीर, लाल जोड़े में यूं शर्माती दिखीं एक्ट्रेस

Sunny Leone

Sunny Leone Wedding Anniversary Unseen Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल सनी लियोनी (Sunny Leone) अपनी खूबसूरती के लिए खास पहचानी जाती हैं। सनी लियोन फिल्मों में बहुत अधिक नजर नहीं आती हैं, लेकिन वे सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। वे आए दिनों कोई ना कोई पोस्ट फैन्स के लिए शेयर करती रहती हैं। कभी उनकी ग्लैमरस फोटो वायरल होती हैं तो कभी वे शूटिंग लोकेशन से फोटो शेयर करती हैं, लेकिन हाल ही में सनी लियोनी ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देख फैन्स के होश उड़ गए हैं। इस तस्वीर को देख फैन्स ने कमेंट की लंबी लाइन लग गई है।

सनी लियोन ने शेयर की शादी की अनसीन तस्वीर
वायरल हो रही सनी लियोनी की इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सनी दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं। जी हां, यह सनी लियोनी की शादी की अनसीन तस्वीर है जो आज तक किसी ने नहीं देखी। इस तस्वीर में जहां सनी लाल जोड़े में गुरुद्वारे में बैठी नजर आ रही हैं तो वहीं उनके साथ डेनियल वेबर शेरवानी पहने दिखाई दे रहे हैं। इस खूबसूरत तस्वीर के शेयर करने के साथ ही सनी लिखती हैं- हम भगवान के सामने कमिटमेंट कर रहे हैं न केवल अच्छे समय में बल्कि बुरे समय में भी साथ रहने का वादा किया। भगवान ने हमें और हमारे परिवार को बहुत प्यार दिया है! और मुझे आशा है कि हम इस रास्ते पर हमेशा हाथ में हाथ डालकर चलते रहेंगे बेबी लव @dirrty99 हैप्पी एनिवर्सरी!

फैन्स ने दीं जमकर बधाइयां
बता दें कि इस तस्वीर पर फैन्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- एनिवर्सरी की बहुत-बहुत बधाई तो वहीं दूसरे ने दोनों को जमकर बधाई दी है। आपको बता दें कि सनी लियोनी डेनियल के साथ साल 2011 में शादी की थी। बच्चों की बात करें तो उन्होंने दो जुड़वां बेटे और एक बेटी अडॉप्ट की है। बता दें कि सनी तीनों बच्चों को बेहद प्यार करती हैं वे जहां भी जाती हैं बच्चों को साथ लेकर जाती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X