सनी लियोन ने भागते हुए दिखाई भारी भीड़, कोविड में चेतावनी- पहाड़ भागे नहीं जा रहे हैं, जाना नहीं Video
बॅालीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन एक तरफ जहां अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग कोरोना के बीच सावधानी के साथ कर रही हैं। वहीं पर वह अपने फैंस का एंटरटेनमेंट इंस्टाग्राम के जरिए करने से पीछे नहीं हटती हैं। सनी लियोन के इंस्टाग्राम पर नजर डालेंगे तो पायेंगे कि कैसे वह सेट के दौरान अपनी मस्ती भरी वीडियो को दिलचस्प बनाकर फैंस के साथ साझा करती हैं, जिस पर उनके फैंस प्यार बरसाने से पीछे नहीं हटते हैं।
इस बार भी सनी लियोन ने शूटिंग के दौरान अपने इस गलत सीन को एक मजेदार लेकिन जरूरी मैसेज के साथ शेयर किया है। सनी लियोन ने इस वीडियो को जरिए लोगों को ये बताया है कि घर पर रहना कितना जरूरी है। अभी भी कोरोना का कहर खत्म नहीं हुआ है।

सनी लियोन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। ये उनके किसी फिल्म का सेट है। जहां पर वह एक्शन सीन करते हुए दिख रही है। इसमें वह शॅाट के लिए दौड़ लगाते हुए गिर जाती हैं। जिसके बाद मनाली की एक तस्वीर वीडियो के अंत में आ जाती है। जहां पर लोगों की काफी संख्या में भीड़ दिखाई दे रही हैं।
इस वीडियो के साथ सनी लियोन ने लिखा है कि घर पर रहें। पहाड़ कहीं भागे नहीं जा रहे हैं। ना ही आपको जाना चाहिए। सनी लियोन के इस वीडियो पर उन्हें हॅाट और स्माइल वाले इमोजी मिल रहे हैं। कुछ वक्त पहले सनी लियोन ने एक वीडियो शेयर किया था जहां वह मुंह पर मास्क लगाकर पति के लिए दवाई लेने जा रही थीं।
अपने टाइट कपड़े को लेकर भी सनी लियोन ने शूटिंग के सेट से एक वीडियो पोस्ट किया था। कुल मिलाकर सनी लियोन का इंस्टाग्राम इन दिनों एंटरटेनमेंट की नई जगह बन चुका है। काम की बात करें तो सनी लियोन के पास कोरोना काल में काम की भरमार है। विक्रम भट्ट की अनामिका में सनी लियोन नजर आने वाली हैं। इसके साथ वह साउथ की फिल्म 'शेरो' और 'वीरमादेवी' के साथ एंट्री करने जा रही हैं। 'मोतीचूर चकानाचूर' में सनी लियोन का एक बार फिर से डांस नंबर देखने को फैंस को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications