बॉलीवुड के हसीन जोड़ों में शामिल सन्नी-डेनियल!
पोर्न स्टार सन्नी लियोन को आये अभी बॉलीवुड में ज्यादा समय नहीं हुआ है बावजूद इसके उन्हें वो सब कुछ मिल गया जिसे पाना हर किसी के बस में नहीं होता है। उन्हें पूजा भट्ट की पहली ही फिल्म में लीड रोल करने का मौका मिला तो वहीं एकता जैसी प्रोड्यूसर ने उन्हें बॉलीवुड की आयटम क्वीन बना दिया। यही नहीं वो एकता ही फिल्म रागिनी एमएमएस 2 में लीड रोल कर रही हैं।
यह सब तो मान लीजिये आम बातें हैं लेकिन अब सन्नी को जो मिला है वह तो बहुत खुशनसीब लोगों को मिलता है। सन्नी लियोन बहुत जल्द अपने पति डेनियल वेबर के साथ लीड रोल में दिखेंगी। कैजाद गुस्तान के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में दोनों प्रेमी-प्रेमिका बनेंगे।
इस फिल्म के लिए सन्नी बेहद खुश हैं। बॉलीवुड में एंट्री को अपनी जिंदगी का सबसे बढिया फैसला मानने वाली सन्नी लियोन ने कुछ समय पहले एक इवेंट में कहा था कि उन्हें उस दिन बेहद खुशी होगी जिस दिन वह अपने पति के साथ किसी फिल्म में नजर आयेंगी लेकिन तब शायद उन्हें भी नहीं पता था कि उनकी यह दिली ख्वाहिश बहुत जल्द पूरी हो जायेगी।
वैसे सन्नी इस फिल्म के बाद बॉलीवुड के उन हसीन जोड़े में शूमार हो जायेंगी जिन्होंने अपने रीयल हीरो के साथ शादी के बाद रील रोल प्ले किया। आईये डालते हैं रीयल पेयर्स की रील लाइफ पर एक नजर


Click it and Unblock the Notifications