हाई हील्स पहन सनी लियोनी ने लगाया पोछा, ग्लैमरस लुक पर फैंस बोले- सेलेब्स के नखरे भी अजब हैं
एक्ट्रेस और मॉडल सनी लियोनी ने लेटेस्ट फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सनी लियोनी जबरदस्त हॉट लुक में नजर आ रही हैं। वह अपने ग्लैमरस लुक के साथ सभी को अट्रैक्ट कर रही हैं। लेकिन हैरत तब हो रही है जब वह ऐसे बोल्ड लुक में पोछा लगाती दिखीं। सनी लियोनी ने बताया कि क्यों वह पोछा लगाने पर मजबूर हुईं।
कैप्शन में सनी लियोनी ने लिखा, जब मुझसे जबरदस्ती पोछा लगवाया जाता है। वह वीडियो में हाई हील्स और वन पीस पहने और तमाम एसेसरीज पहने पोछा लगाती नजर आ रही हैं। दर्शकों ने भी मजेदार कमेंट्स किए। इस फनी वीडियो को लगातार फैंस पसंद कर रहे हैं।

बता दें इससे पहले भी सनी लियोनी ने एक प्रेंक शेयर किया था। जिसमें उन्होंने पति के सामने नाटक किया था कि उनकी उंगली कीचन में काम करते करते कट गई है और खूब खून बह रहा है। हालांकि ये सिर्फ मजाक था, ये सब एक कैमरे में कैद कर फैंस के साथ सनी ने शेयर किया।


Click it and Unblock the Notifications