First Look: दिलजीत दोसान्ज्ह के साथ ठुमके लगाती सनी लियोन आपके होश उड़ा देंगी
सनी लियोनी काफी समय से बड़े परदे से गायब हैं और अब वो दिलजीत दोसान्ज्ह के साथ आने वाली फिल्म अर्जुन पटियाला में ठुमके लगाते दिखाई देंगी। सनी और दिलजीत के इस आईटम नंबर के बोल हैं क्रेज़ी हबीबी Vs डीसेंट मुंडा। गाने को गाया है बेनी दयाल ने। और गाने का म्यूज़िक कंपोज़ किा है सचिन जिगर ने। फिल्म का गाना कल रिलीज़ हो रहा है।
सनी लियोनी काफी समय बाद दिखाई दे रही हैं। हाल ही में सनी का नाम कोबरा पोस्ट की कंट्रोवर्सी में आया था जहां कोबरा पोस्ट ने एक स्टिंग ऑपरेशन में बताया था कि कैसे स्टार्स पैसा लेकर राजनीतिक पार्टियों का प्रचार कर रहे हैं। बहरहाल, अब सनी परदे पर वापस दिखाई देंगी।

सनी लियोनी और उनके आईटम नंबर वैसे भी चर्चा का विषय रहते हैं। हाल ही में सनी लियोनी के बारे में अफवाह थी कि अरबाज़ खान उन्हें दबंग 3 में एक आईटम नंबर के लिए लेना चाहते हैं लेकिन सलमान खान मौनी रॉय के नाम पर अड़ गए थे। बाद में दोनों के ही नाम कैंसिल हो गए।
बता दें कि सनी लियोन अक्सर की अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। इससे पहले उनका एक बोल्ड फोटोशूट भी खूब वायरल हुआ था। देखिए कैसा रहा है उनका फिल्मी सफर -


Click it and Unblock the Notifications











