सेक्स वर्करों के साथ सन्नी फ्री सेक्स के लिए देंगी धरना
वैसे तो समय समय पर भारत में वेश्याएं अपने अधिकारों की मांग करती आ रही हैं, लेकिन इसबार 14 अप्रैल को दिल्ली के जंतर मंतर पर सेक्सुअल फ्रीडम की मांग को लेकर बहुत बड़ा प्रदर्शन होने वाला है, वो भी सन्नी लियोन की अगुआई में। इस प्रदर्शन में वेश्याएं, पॉर्नस्टार और वेश्यालय के मालिक भाग लेने वाले हैं।
इस परेड में करीब 500 सेक्स वर्कर के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। खबर है कि भारतीय मूल की पॉर्न स्टार सन्नी लियोन को इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। सन्नी इस समय भारत में अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म जिस्म 2 की शूटिंग कर रही हैं।
सेक्स लिबर्टीज संगठन मांग की है कि भारत में वेश्यावृत्ति, सैक्स खिलौने, अश्लील साहित्य और समलैंगिकता को वैद्य करार दिया जाए। इन्हीं सारी मांगों को लेकर वेश्यावृत्ती से जुड़े तमाम लोग जंतर-मंतर पर शाम साढ़े चार बजे प्रदर्शन करेंगे। वैसे तो देश में तमाम तरह के प्रदर्शन आए दिन होते ही रहते हैं लेकिन इस तरह का प्रदर्शन भारत में पहली बार होने जा रहा है अब देखने वाली बात यह होगी कि इस परेड पर आम लोगों का क्या रिएक्शन रहता है।


Click it and Unblock the Notifications