सबकी लेकर खुश हैं लैला सन्नी लियोन
बॉलीवुड की लैला यानी सन्नी लियोन का कहना है कि वो फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। सन्नी लियोन ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें बॉलीवुड का हिस्सा बनकर काफी अच्छा लग रहा है। वो हमेशा से बॉलीवुड में काम करना चाहती थीं और बॉलीवुड में काम करना उनका सपना था। सन्नी लियोन आजकल शूटआउट एट वडाला में अपने आइटम सॉंग लैला तेरी ले लेगी को लेकर काफी चर्चा में हैं। लैला बनकर सन्नी लियोन ने वाकई सबकी ले रखी है।
सन्नी लियोन ने अपने इंटर्व्यू के दौरान कहा कि बॉलीवुड में काम करना उनके लिए एक ख्वाब पूरे होने जैसा है। सन्नी ने बताया कि अभी तक बॉलीवुड में उनका सफर काफी अच्छा रहा है और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में भी उन्हें बॉलीवुड में अच्छा रिस्पांस मिलेगा। सन्नी लियोन ने कहा इस इंडस्ट्री में काम करना मेरे लिेए ख्वाब पूरा होने जैसा है। अब तक का सफर सुखद है और उम्मीद आगे भी यह कायम रहे। इस जगह मैं बिल्कुल नयी हूं। मुझे अच्छे प्रस्ताव मिल रहे हैं और मैं काफी खुश महसूस कर रही हूं।
सन्नी लियोन ने आगे कहा कि "मैं खुश हूं कि लोग मुझे स्वीकार कर रहे हैं तथा मुझे और देखना चाहते हैं। मैं काफी प्रसन्न हूं और किस्मतवाली हूं कि हर किसी का प्यार मिल रहा है।" सन्नी लियोन से पूछा गया कि उनके गाने लैला तेरी ले लेगी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं तो इस बारे में आप क्या कहेंगी सन्नी ने जवाब दिया "वे चाहते थे कि मैं इस गीत का हिस्सा बनूं। लोगों की प्रतिक्रिया काफी उत्साहजनक है।" सन्नी लियोन ने इस आइटम सॉंग में गजब की परफॉर्मेंस दी है। जिसने भी ये गाना देखा है उसका कहना है कि सन्नी लियोन इस गाने में एकदम मक्खन लग रही हैं। सन्नी लियोन ने भी लोगों के कमेंट्स को सिरआँखों पर लिया और बहुत खुशी के साथ कहा कि वो लोगों प्रतिक्रियाएं सुनकर काफी खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications