सन्नी ने की एडल्ट फिल्मों से तौबा, अब तो पारिवारिक फिल्में ही करेंगी!
सन्नी लियोन जिन्होंने हाल ही में पॉर्न स्टार फिल्मों से अपना रुख मोड़कर बॉलीवुड में जिस्म 2 से एंट्री की थी आजकल अपनी पॉर्न स्टार इमेज से दूरियां बना लेना चाहती हैं। वो चाहती भी नहीं कि कोई उन्हें पॉर्न स्टार कहकर बुलाए। सन्नी चाहती है कि अब लोग उन्हें बॉलीवुड की बाकी एक्ट्रेसेस की तरह ही सम्मान दें और उन्हें एक इज्जतदार और आम लड़कियों की तरह ही समझे। सन्नी ने हाल ही में जैकपॉट फिल्म की है जो कि इस शुक्रवार को सिनेमाहॉल में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म सन्नी के करियर के लिए बहुत इंपोर्टेंट है क्योंकि इसमें सन्नी ने कपड़े कम उतारे हैं यानी कि वो फिल्म में बिल्कुल पारिवारिक ही नज़र आएंगी। कम से कम सन्नी का तो यही कहना है। अब ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि असली बात क्या है।
जैकपॉट फिल्म के बारे में तो सन्नी ने यहां तक कहा कि इसे सेंसर बोर्ड की भी जरुरत नहीं है क्योंकि ये फिल्म पूरी तरह से पारवारिक है। फिल्म में सन्नी लियोन के साथ नसीरुद्दीन शाह भी मुख्य भूमिका में हैं। जाहिर है कि सन्नी लियोन को लेकर लोगों की वही राय है कि वो पॉर्न स्टार हैं और इस फिल्म में भी उन्होंने कुछ तो हॉट सीन्स दिये ही होंगे। लेकिन सन्नी का कहना है कि ऐसा बिल्कुल नही है और दर्शक ये फिल्म अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकेंगे। सन्नी लियोन जैकपॉट को लेकर काफी उत्साहित हैं। सन्नी ने बताया कि वो हमेशा से ही बॉलीवुड में आना चाहती थीं। लेकिन एक पॉर्न स्टार का इस इंडस्ट्री में आना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन सन्नी ने ये कर दिखाया।
सन्नी ने कहा कि बॉलीवुड में कदम रखने के बाद से उन्होंने किसी भी पॉर्न फिल्म में काम नहीं किया। वो अब बिल्कुल एक मेन स्ट्रीम एक्ट्रेस हैं जो कि पारवारिक फिल्में करती है। सन्नी ने ये भी कहा कि अब वो पॉर्न स्टार नहीं है तो लोगों को भी उन्हें इस रुप में स्वीकार करना चाहिए। लोगों को उनकी पॉर्न स्टार की इमेज को भुला देना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











