बेबी डॉल के सामने हनी सिंह को नहीं किया इग्नोर- सन्नी लियोन!
सन्नी लियोन को मच्छर नहीं पसंद!
सन्नी लियोन से जब पूछा गया कि फिल्म में हनी सिंह का गाना भी था लेकिन बेबी डॉल को ज्यादा प्रमोट किया गया। जबकि हनी सिंह के गाने आजकल मार्केट में ज्यादा हिट हो रहे हैं। इसपर सन्नी लियोन ने जवाब दिया- "जब बेबी डॉल रिलीज हुआ तो कुछ ही दिनों में ये गाना लाखों लोगों ने पसंद किया। गाने को बिना किसी कोशिश के ही काफी प्रमोशन मिल गया। लेकिन हनी सिंह के गाने को उतना पिक अप नहीं मिला। ऐसा नहीं है कि हमने जानबूझकर हनी सिंह के गाने को प्रमोट नहीं किया। लेकिन बेबी डॉल ने पहले ही दिन जितना लोगों को आकर्षित किया उसे देखकर हमने बेबी डॉल को और प्रमोट किया।"
हनी सिंह के गाने आजकल हर एक फिल्म की यूएसपी बनते जा रहे हैं। चेन्नीई एक्सप्रेस से लेकर बॉस तक में स्टार्स हनी सिंह के गानों को प्रमोट कर रहे हैं और हनी सिंह को भी काफी फुटेज मिल रही है। लेकिन रागिनी एमएमएस 2 की सफलता के पीछे हनी सिंह के गाने को किसी तरह का श्रेय नहीं दिया गया। बेबी डॉल ही लोगों की जुबान पर चढ़ा रहा और सभी ने बेबी डॉल को इतना पसंद किया कि रागिनी एमएमएस 2 फिल्म भी लोग इस एक गाने की वजह से देखने भी चले गये। बेबी डॉल गाने आज हर एक मोबाइल फोन और गाडियों में बजता सुनाई देता है। हालांकि हनी सिंह को इस बात की निराशा है कि उनके गाने को इतना प्रमोशन नहीं मिला।


Click it and Unblock the Notifications












