..................... सनी लियोन ने 'जिस्म 2 और महेश भट्ट को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा? Sunny Leone said that she did not know Mahesh Bhatt when he offered Jism 2 to her! - Hindi Filmibeat

सनी लियोन ने 'जिस्म 2 और महेश भट्ट को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा? इतने सालों बाद बताया..

sunny leone, mahesh bhatt

एडल्ट स्टार रहीं सनी लियोन फिलहाल बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नही हैं और उन्होने ढेरों फिल्मों में काम किया है। हालांकि उनका उस दुनिया से निकलकर बॉलीवुड में अपने पैर जमाना उनके लिए आसान नहीं था और इसको लेकर बिग बॉस ने उनकी काफी मदद की थी।

इस वक्त सनी लियोन का एक बयान काफी चर्चा में हैं जो कि उन्होने महेश भट्ट को लेकर दिया है। सनी लियोन का कहना है कि जब उनके जिस्म 2 ऑफर हुई थी तब वो नहीं जानती थीं कि महेश भट्ट कौन हैं। जी हां सनी ने एक इंटरव्यू में कहा,

"मैंने नहीं सोचा था कि यह वास्तविक था।मेरा मतलब है कि उस समय, मुझे नहीं लगा कि यह वास्तविक था। क्योंकि मैं तो जानती ही नहीं था कि वह कौन है। उन्होंने बस इतना कहा कि यह फिल्म इंडस्ट्री के बड़े व्यक्ति है और घर में बाकी सभी लोग बकवास कर रहे थे।

हे भगवान्, यह आदमी घर में आ रहा है, यही चर्चा हो रही थी। मैं नहीं जानती वह कौन है। लेकिन वह शायद अद्भुत है। मेरा मतलब है कि वह वास्तव में अद्भुत है, मुझे बाद में एहसास हुआ।''

सनी लियोन का बयान खबरों का हिस्सा है और महेश भट्ट ने बिग बॉस 5 के बाद उनको ये ऑफर दिया था। सनी लियोनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि पिछले महीने ही उन्होंने सिडनी में 'केनेडी' फिल्म की स्क्रीनिंग को अटेंड किया था।

यहां तक कि 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनकी इस फिल्म की भी तारीफ हुई। हालांकि इस वक्त उनके नाम कई शानदार फिल्में हैं और कुछ वेब सीरीज में भी उन्होने लीड रोल निभाया है। आने वाले समय में भी वो कुछ प्रोजेक्ट्स में अलग ही धमाका करने के लिए तैयार हैं और इसको लेकर तैयारी चल रही है।

Read more about: sunny leone mahesh bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X