जो डायेरक्टर कहेगा वो मैं करुंगी, लेकिन अब टॉप नहीं उतारुंगी- सन्नी लियोन!

एडल्ट फिल्मो से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस सन्नी लियोन का कहना है कि वो वही करती हैं जो कि डायरेक्टर कहते हैं। जब वो नयी नयी आई थीं तो उनसे जो कहा जाता था वो वही करती थीं। कोई कहता था टॉप उतार दो, तो कोई उन्हें इंटीमेट सीन्स में जान डालने के लिए और भी ज्यादा हॉट दिखने को कहता था। कई बार तो सन्नी को खुद पता नहीं होता था कि वो क्या कर रही हैं और दर्शक इसे किस सेंस में लेंगे। क्योंकि सन्नी को बॉलीवुड का कुछ पता नहीं था कोई आइडिया नहीं था और ना ही उन्हें हिंदी समझ में आती थी। तो वो अपनी स्क्रिप्ट में लिखी लाइन्स तक को नहीं समझ पाती थीं। जिस्म 2 में उनके साथ काफी कुछ ऐसा ही हुआ था। लेकिन रागिनी एमएमएस 2 के दौरान सन्नी लियोन ने कोई भी ऐसा सीन करने से मना कर दिया जिसे वो नहीं करना चाहती थीं।

सन्नी लियोन ने रागिनी एमएमएस 2 के दौरान टॉपलेस सीन करने से मना कर दिया क्योंकि वो अपनी इस पुरानी इमेज से बाहर आना चाहती हैीं। वो नहीं चाहतीं कि लोग उन्हें हमेशा ही पॉर्न स्टार की लिस्ट में रखें। सन्नी लियोन ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान ये पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने रागिनी एमएमएस 2 के दौरान कुछ न्यूड सीन्स करने से इंकार कर दिया था, इसपर सन्नी ने जवाब दिया- "जब मैं नयी नयी आई थी तो मुझे जो कहा जाता था वो मैं करती थी। कई बार मुझे पता भी नहीं होता था कि मैं क्या कर रही हूं। लेकिन अब मैं बहुत सोच समझकर काम करती हूं। इसलिए कई बार मना कर देती हूं।"

हालांकि सन्नी लियोन ने इस बात से इंकार किया कि इन सीन्स को लेकर एकता कपूर और उनके बीच किसी तरह की कोई बहस सा लड़ाई हुई थी। सन्नी लियोन ने कहा एकता कपूर बहुत ही अच्छी हैं और उनसे किसी भी तरह का कोई झगड़ा नहीं हुआ। जो भी सीन सन्नी को नहीं करना था तो उन्होंने मना कर दिया। लेकिन उसको लेकर सन्नी की किसी से लड़ाई नहीं हुई!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X