Ohhh:सनी लियोन का दुख, 'एक दोस्त ढूंढती हूं मैं दोस्ती के लिए'
तन्हा तन्हा यहां पे जीना ये कोई बात है....किसी को साथ ले ले, किसी का साथ दे दे...अफसोस पर बॉलीवुड में सनी लियोन के लिए ये गाना गाने वाला कोई नहीं है। अब ये कह लीजिए कि ये बॉलीवुड के डबल स्टैंडर्ड की इंतहा है कि सनी लियोन जिनका तमगा बॉलीवुड में आने से पहले एक पोर्न स्टार का था, अभी भी वही ही माना जाता है।
गौरतलब है कि एडल्ट इंडस्ट्री को बाकी देशों में इस दृष्टि से नहीं देखा जाता जैसा कि भारत में। यहां अभी भी एक पोर्न एक्टर होना मतलब गंदी बात है। और यही है सनी लियोन की मुश्किल। उन्होंने बॉलीवुड में अपने पैर तो जमा लिए हैं और उनके करोड़ों फैंस भी हैं । लेकिन फिर भी वह बॉलीवुड में वह खुद को तन्हा ही समझती हैं।
सनी लियोनी मानती हैं कि अभी बॉलीवुड में उनकी जगह सही नहीं हुई है । उनका कहना है कि मैं बस कड़ी मेहनत करना चाहती हूं। मैं एक अच्छी कलाकार बनना चाहती हूं और एक दिन आएगा जब पूरा बॉलीवुड भी मुझे कबूल कर लेगा।
एक इंटरव्यू में सनी ने कुबूल किया कि बॉलीवुड में वो खुद को अजनबी महसूस करती हैं लेकिन इस बात के लिए खुश हैं कि उनके चाहने वालों ने उन्हें स्वीकार किया है। वहूीं बहुत से कलाकार ऐसे हैं जो उनका नाम सुनते ही उनके साथ फिल्म करने से मना कर देते हैं। वैसे इंडस्ट्री में सनी के कई अच्छे दोस्त भी हैं जिनमें मिलाप झावेरी और तुषार कपूर शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications












