बेबी डॉली सन्नी लियोन के 'पिंक लिप्स' के 10 लाख मुरीद
इस बिंदास और हॉट सांग ने अब तक यूट्यूब पर 10 लाख से अधिक लोगों को अपना मुरीद बना लिया है। आपको बता दें कि गीत का वीडियो दो जुलाई को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपलोड की गया था। सन्नी लियोन अभिनीत इस गाने के बोल मीत ब्रदर्स ने लिखे हैं और गाने का नृत्य निर्देशन उमा-गैती ने किया है।
'पिंक लिप्स' फिल्म 'हेट स्टोरी 2' का प्रचारात्मक गीत है। सन्नी इस गाने में बेहद ही कामुक और खूबसूरत नजर आ रही हैं, जिसकी वजह से लोगों को फिल्म की लीड हिरोईन सुरवीन चावला का ग्लैमर थोड़ा कम जंच रहा है। 'हेट स्टोरी 2' 18 जुलाई को रिलीज हो रही है।
मालूम हो कि विशाल पांडया की यह फिल्म 2012 में आई 'हेट स्टोरी' फिल्म का अगला संस्करण है। इस फिल्म के निर्माता विक्रम भट्ट और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री थे ।
'हेट स्टोरी 2' का ट्रेलर छह जून को वेब पर लांच हो चुका है और यूट्यूब पर इसे 20,00,000 हिट्स मिल चुके हैं। फिल्म के जरिये सुरवीन चावला और जय भानुशाली बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/w5VFOKKAbQQ?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
