..................... Sunny Leone's pics most downloaded on mobile - Hindi Filmibeat

2013 में मोबाइल पर सबसे ज्यादा डाउनलोड की गईं सन्नी लियोन

Sunny Leone
लखनऊ। भट्ट कैंप से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सनी लियोन ने लोकप्रियता के मामले में कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण जैसी हिट अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ दिया है कम से कम आंकड़े तो यही दर्शाते हैं। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के अनुसार भारतीयों ने दीपिका, कैटरीना के मुकाबले सनी लियोन की तस्‍वीर सबसे ज्‍यादा डाउनलोड की है।

एयरटेल, जिसके एशिया और अफ्रीका के 20 देशों में परिचालन हैं, आज यहां एयरटेल मोबीटयूड 2013 के नतीजों को जारी किया। भारत में अपनी तरह के इस अनूठे सालाना सर्वे के 5वें संस्करण के जरिए भारतीय ग्राहकों की मोबाइल प्रयोग संबंधी आदतों और प्राथमिकताओं का खुलासा हुआ है। इस साल के नतीजे काफी दिलचस्प रहे और ये देशभर में 19 करोड़ 40 लाख से अधिक ग्राहकों की प्राथमिकताओं के बारे में बताते हैं!'' इस साल बालीवुड कन्टेंट में भी भारतीयों की प्राथमिकताएं बदली हैं।

सबसे ज्‍यादा डाउनलोड की गई अभिनेत्रियों में सनी लियोन, शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडेय रही जबकि अभिनेताओं में रणबीर कपूर सबसे आगे रहे। बालीवुड की सबसे हाट अभिनेत्री कैटरीना कैफ, जो कि पिछले लगातार 4 साल से सबसे ऊपर रही थीं, इस साल टाप 5 हस्तियों की श्रेणी से बाहर हो गर्इ हैं।

हालीवुड में, मैगान फाक्स और ड्रू बैरीमोर ने महिलाओं के वर्ग में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली हस्तियों में अपनी जगह बना ली है जबकि बालीवुड से उलट हालीवुड के सितारे ब्रैड पिट और टाम क्रूज़ अपनी उम्र को धता बताते हुए डाउनलोड चार्ट में सबसे ऊंचे पायदान पर हैं।

एक और रुझान यह भी देखा गया भारत कि जहां भारतीय उपभोक्ता आइटम गानों को पसंद कर रहे हैं, वहीं वह रोमांटिक गानों को भी डाउनलोड कर रहे हैं। वे आशिकी 2 तुम ही हो गीत को गुनगुना रहे हैं जो कि बालीवुड हैलो टयून वर्ग में सबसे ज्यादा लोकप्रिय डाउनलोड रहा है।

भारतीय अब गानों के लिहाज से अपनी पसंद को ऊंचा कर रहे हैं और आशिकी 2 के 'तुम ही हो' तथा रमैया वस्तावैया के 'जीने लगा हूं' जैसे उन गानों को पसंद कर रहे हैं जिनमें नए सितारे हैं, न कि लोकप्रिय अभिनेता। उधर, अंग्रेज़ी गीतों की श्रेणी में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के एग्ज़ाटिक' ने सबसे ज्यादा डाउनलोड हुए गानों में अपनी जगह बनायी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X