साहनी के लिए आदिवासी रानी का रूप धरेंगी सन्नी लियोन
अपने हॉट और सेक्सी लुक के कारण लोगों की आंखों का तारा बनीं सन्नी लियोन इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक (आईआईजेएम) में बतौर मॉडल शिरकरत करने जा रही हैं लेकिन इस बार वो रैंप पर सेक्सी हसीना नहीं बल्कि एक आदिवासी रानी के रूप में नजर आयेंगी। सन्नी सुमित साहनी के ज्वेलरी ब्रांड अपाला के लिए कैट वॉक करेंगी।
सन्नी अपने इस नये प्रयोग को लेकर बहुत ज्यादा खुश हैं। सन्नी ने कहा उन्हें यह नया लुक एक प्रिसेंज का एहसास करायेगा और उनकी बोल्ड छवि से बाहर निकलने का मौका देगा। सन्नी इससे पहले भी ब्राइडल लुक वाले फैशन शो का हिस्सा बन चुकी हैं।
वैसे इन दिनों सन्नी लियोन विक्रम भट्ट की आने वाली फिल्म 'हेट स्टोरी 2' के आयटम नंबर 'पिंक लिप्स' को लेकर चर्चा में हैं। जिसने की यू-ट्यूब पर इन दिनों तहलका मचा रखा है। आपको जानकर खुशी होगी कि इस इस बिंदास और हॉट सांग को अब तक यूट्यूब पर 10 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है।
विशाल पांडया की फिल्म 'हेट स्टोरी 2' 2012 में आई 'हेट स्टोरी' फिल्म का अगला संस्करण है। इस फिल्म के निर्माता विक्रम भट्ट और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री थे । 'हेट स्टोरी 2' का ट्रेलर छह जून को वेब पर लांच हो चुका है और यूट्यूब पर इसे 20,00,000 हिट्स मिल चुके हैं। फिल्म के जरिये सुरवीन चावला और जय भानुशाली बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












