..................... Sunny Leone's Jackpot is very bad Film said Audience - Hindi Filmibeat

Exclusive: महाबकवास है सन्नी लियोन की 'जैकपाट'

शुक्रवार को पोर्न स्टार सन्नी लियोन की मोस्टअवेटड फिल्म जैकपॉट रिलीज हुई है। लोगों को इस फिल्म से बहुत सारी उम्मीदें थीं। सबको लगता था कि इस फिल्म में नासिरूद्दीन शाह है तो फिल्म में जरूर कुछ खास बातें होगी लेकिन फिल्म देखकर पिक्चर हॉल से बाहर निकले लोगों की बातों से लगता है उन्हें फिल्म अच्छी नहीं लगी।

बैंगलोर के पीवीआर से फिल्म का पहला शो से बाहर निकले लोगों से वनइंडिया ने बातचीत की तो लोगों ने कहा कि हमें तो लगा था कि फिल्म में सन्नी लियोन और नासिर साहब को साथ देखना अद्धभुत होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म में ना तो कहानी है और ना ही फिल्म में कोई गति है।

आईटीकंपनी में काम करने वाले नवीन सिंह ने कहा कि जैकपॉट के नाम पर फिल्म महाबकवास है, ना कहानी का कुछ अता-पता है और ना ही ग्लैमर का। सन्नी लियोन को एक्टिंग नहीं आती है केवल सुंदर और सेक्सी होने से कोई हिरोईन नहीं हो जता है। मुझे तो अपने आप पर गुस्सा आ रहा है कि मैं फिल्म देखने क्यों आ गया?

दर्शकों की प्रतिक्रियाओं से तो लगता है कि कैजाद गुस्ताद जो कि फिल्म के निर्देशक हैं, के सारे दावे खोखले ही निकले। फिलहाल बॉक्सऑफिस रिपोर्ट से ही पता चल पायेगा कि फिल्म लोगों को कैसी लगी है? फिल्म में सन्नी लियोन, सुशील जोशी और नासिरूद्दीन ने लीड रोल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X