वीरमादेवी: रिलीज हुआ फिल्म का पहला पोस्टर, देखिए सनी लियोन का नया अवतार
अभिनेत्री सनी लियोन एक बार फिर से चर्चा में चल रही है और इस बार वो अपनी आने वाली फिल्म वीरमादेवी को लेकर चर्चा में है। काफी समय से इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और अब फिल्म का पहला लुक रिलीज किया गया है। बता दें कि इस लुक को खुद सनी लियोन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट में पोस्ट किया है जिसके बाद ये लुक काफी ज्यादा शेयर किया जा रहा है।
इस लुक को देखकर लग रहा है कि इस बार सनी लियोन कुछ अलग करने वाली है और पोस्टर काफी ज्यादा प्रभावित करने वाला है। इस फिल्म की बात करे तो काफी समय से फिल्म चर्चा में चल रही है और लोगों को कब सनी लियोन के इस फिल्म के पोस्टर इंतजार था।

आपको बता दें कि ये फिल्म एक तमिल फिल्म की रीमेक होगी क्योंकि पिछले साल इसकी शूटिंग शुरु होने से पहले एक पोस्टर रिलीज किया गया था तो उस पोस्टर में तमिल भाषा में वीरमादेवी लिखा हुआ दिख रहा था।
आपको बता दें कि इस फिल्म को तमिल के साथ साथ और भी कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। अब जब सनी पहली फिल्म में लीड रोल में आ रही है तो उनके फैंस को इस फिल्म का बेसब्री इंतजार तो होगा ही।
अब इस लुक ने रिलीज होकर सबको चौंका दिया है कि सनी लियोन कुछ अलग किरदार के साथ वापसी करने जा रही है। वीरमादेवी का पहला पोस्टर सनी लियोन ने रिलीज कर दिया है जिसके बाद वो ट्विटर पर ट्रेंड करता हुआ दिखाई दे रहा है।
इस फिल्म को ऐतिहासिक तर्ज पर बनाया जा रहा है और इसको पोंस स्टेफिन प्रोड्यूस कर रहे है। इस फिल्म में सनी लियोन लीड रोल में होंगी और वीरमादेवी का किरदार निभाती नजर आएंगी।
फिल्म का लुक और नाम देखकर इतना तो तय माना जा रहा है कि ये फिल्म सनी लियोन के जीवन और उनके करियर के लिए कुछ नया साबित होने वाली है और वो एक नया ट्रेंड सेट करने वाली है।
अभी तक आपने सनी लियोन को सिर्फ हॉट अवतार में देखा था पर इस फिल्म की कहानी कुछ अलग ही बयान कर रही है। फिलहाल पोस्टर के बाद फैंस इसका इंतजार कर रहे है कि कब फिल्म का टीजर या ट्रेलर रिलीज होगा।


Click it and Unblock the Notifications