Sunny Leone की गोद ली हुई 10 साल की बेटी कर रही छप्परफाड़ कमाई, एक्ट्रेस ने बताया- 'दोनों बेटों को होती है जलन

Sunny Leone daughter Nisha Income: पिछले दिनों फराह खान अपने कुक के साथ सनी लियोनी के घर पहुंची थीं। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस Sunny Leone ने अपनी बेटी को लेकर एक ऐसी बात साझा की, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। उनकी गोद ली हुई बेटी Nisha Kaur Weber महज 10 साल की उम्र में अपना प्रोडक्ट बनाकर उससे कमाई कर रही हैं।

Sunny Leone daughter Nisha Income

क्या है निशा का अनोखा आइडिया?

निशा ने रोजमर्रा की एक छोटी-सी परेशानी से इंस्पायर होकर एक खास प्रोडक्ट तैयार किया। घर में इस्तेमाल किए गए टिश्यू अक्सर इधर-उधर पड़े रह जाते थे। इसी को देखते हुए उसने एक ऐसा टिश्यू बॉक्स डिजाइन किया, जिसमें छोटा सा कचरा रखने का डिब्बा भी जुड़ा हो।

इस अनोखे प्रोडक्ट का नाम रखा गया- 'Boo Box'। इसका मकसद साफ-सफाई को आसान बनाना है, ताकि इस्तेमाल किए गए टिश्यू सीधे उसी बॉक्स में फेंके जा सकें।

अब बन चुका है ब्रांड

दिलचस्प बात यह है कि यह सिर्फ एक बच्चों के इस्तेमाल करने वाला प्रॉडक्ट नहीं रहा। निशा ने अपने आइडिया को सही तरीके से डेवलप कराया और इसका पेटेंट भी कराया गया। अब यह प्रोडक्ट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल है और इसकी बिक्री भी हो रही है। एक्ट्रेस ने बातों ही बातों में फराह खान को बताया कि उनके दोनों बेटों को निशा से जलन होती है क्योंकि वो बहुत पैसे कमा रही है।

मां को है बेटी पर गर्व

सनी लियोनी ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी पर बेहद गर्व है। उनके अनुसार, निशा शुरू से ही बहुत समझदार और क्रिएटिव रही है। वह हर चीज को अलग नजरिए से देखती है और नए समाधान सोचती है। जब फराह खान ने पूछा कि क्या निशा को पता है कि उसे गोद लिया गया है तो सनी इस बात पर हामी भरती हैं।

छोटी उम्र, बड़ा सपना

निशा की यह पहल बताती है कि अगर बच्चों को सही माहौल मिले, तो वे कम उम्र में भी बड़े काम कर सकते हैं। जहां एक तरफ बच्चे खिलौनों से खेलते हैं, वहीं निशा ने अपने आइडिया को प्रोडक्ट में बदलकर यह साबित कर दिया कि सोच बड़ी हो तो उम्र मायने नहीं रखती।

More from Filmibeat

Read more about: sunny leone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X