'मेरी चार बेटियों की मौत हो गई...', कुछ साल पहले हुई घटना के बारे में बात करते हुए फटा इस एक्ट्रेस का कलेजा

Sunny Leone 4 Daughters Died: सनी लियोन बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह इस समय तीन बच्चों की मां भी है। दरअसल उनके दो बेटे जुड़वा हैं और उन्होंने एक बेटी को गोद लिया है। अब हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड बबल के साथ में बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने अपनी चार बेटियों को खो दिया है।
सनी लियोन बताती है कि उन्होंने और पति डेनियल ने सरोगेसी को प्लान किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपने 6 एग्स फ्रीज भी करवा लिए थे। उसमें से चार बेटियां थी और दो बेटों के लिए भी थे। अमेरिका में बच्चों के जेंडर पता चल जाते हैं। दरअसल पहले तो उन्होंने बेटियों को लेकर सोचा था क्योंकि वह चार थी।
सनी लियोन ने बताया कि चारों को उन्होंने खो दी थी और इससे उनका काफी ज्यादा दिल भी टूट गया था। उन चारों को IVF की मदद से इस दुनिया में लाने की कोशिश की जा रही थी और वह फेल हो गई। एक्ट्रेस ने बताया कि वह और डेनियल दोनों ही हमेशा से बेटी चाहते थे। बाद में मुंबई के अंधेरी में वह एक जगह पर गए और वहां पर छोटी बच्चियां थी। इसीलिए उन्होंने एक बेटी को अडॉप्ट कर लिया।
सनी लियोन के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि अभी तक वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी फिल्मों में काम कर चुकी है। लेकिन ज्यादातर उनको आइटम नंबर करते हुए देखा गया है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनकी खूबसूरती का हर कोई कायल भी है।


Click it and Unblock the Notifications