'जिस्म 2' के लिए भारत पहुंची सन्नी
बिग बॉस से बॉलीवुड में सनसनी फैला चुकी सन्नी लियोन भारत पहुंच चुकी हैं। इसबार वो किसी शो के लिए नहीं बल्कि महेश भट्ट की फिल्म जिस्म 2 की शूटिंग करने के लिए भारत आईं हैं। जिसकी वह लिडिंग एक्ट्रेस हैं।
इस फिल्म का फर्स्ट लुक काफी पहले ही जारी किया जा चुका है। इस पोस्टर ने काफी लोगों को एट्रेक्ट किया है, इसका फर्स्ट लुक काफी हॉट है। अब लोगों का कहना ये है कि फिल्म का पोस्टर ही इतना हॉट है तो पूरी फिल्म में क्या होगा।
जब सन्नी बिग बॉस में आईं थी तब से ही शो की टीआरपी हाई हो गयी थी। सन्नी की पॉपुलेरिटी को देख कर ही महेश भट्ट ने सन्नी को साइन करने का फैसला कर लिया। उनसे शो के खत्म होने का इंतजार भी नहीं किया गया वह शो में ही सन्नी को साइन करने पहुंच गए।
इस फिल्म का अधिकांश हिस्सा दिल्ली के आस पास के इलाको में ही फिल्माया जाना तय है। क्योंकि इसमें सन्नी को एक कॉलेज स्टूडेंट के रूप में दिखाया जाएगा जो दिल्ली में पढ़ती है। इस फिल्म में अरुणोदय सिंह के साथ रणदीप हुडा भी काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











