बिपाशा को साइड कर सन्नी आ रही हैं जॉन के करीब
जी हां आपने जो पढ़ा वो एकदम सोलह आने सच है। जॉन अब्राहम और बिपाशा बासु के बीच के झगड़े का फायदा सन्नी लियोन उठा रही हैं। कैसे ये हम आपको बताएंगे। जॉन अब्राहम और बिपाशा बासु के ब्रेकअप की खबर तो आपको पता ही है। दोनों अब एक दूसरे से बात भी नहीं करते ये भी आपको पता ही होगा। लेकिन इन्हीं दोनों एक्टरों के बीच के मनमुटाव का फायदा मिल रहा है अपनी जिस्म 2 स्टार सन्नी लियोन को। हुआ कुछ यूं है कि एकता कपूर की फिल्म शूटआउट एट वडाला में जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि बिपाशा बासु भी इस फिल्म में केमियो भूमिका में नज़र आएंगी। साथ ही बिपाशा बासु के एक हॉट आइटम नंबर की खबर भी काफी समय तक चर्चा में रही। लेकिन अब खबर है कि बिपाशा बासु ने इस फिल्म से किनारा कर लिया है और उनकी जगह ले ली है सन्नी लियोन ने। अब वो जॉन अब्राहम के साथ फिल्म शूटआउट एट वडाला में नज़र आएंगी।
सन्नी लियोन शूटआउट एट वडाला में आइटम सॉंग कर रही हैं ये खबर तो सभी को थी ही लेकिन सन्नी इसमें केमियो भी करेंगी ये खबर अभी लोगों को पता चली। फिल्म में सन्नी लियोन कुछ सीन्स में जॉन अब्राहम और तुषार कपूर के साथ नज़र आएंगी साथ ही फिल्म में सन्नी लियोन का एक आइटम सॉंग भी है। जो कि काफी हॉट है। फिल्म में प्रिंयका चोपड़ा भी पहली बार कोई आइटम नंबर कर रही हैं। वैसे एकता कपूर आजकल सन्नी लियोन पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं। पहले तो अपनी फिल्म रागिनी एमएमएस 2 में उन्होंने सन्नी लियोन को साइन किया और अब वो सन्नी को अपनी फिल्म शूटआउट एट वडाला में भी दिखाएंगी।

वैसे बिपाशा बासु का फिल्म छोड़ने का फैसला उनके लिए कुछ खास अच्छा प्रतीत नहीं होता। बिपाशा बासु जैसी स्ट्रॉंग और प्रोफेशनल एक्ट्रेस को इस तरह के कदम नहीं उठाने चाहिए। अपने निजी मुद्दों को लेकर अपने प्रोफेशनल डिसीशन लेना वाकई किसी भी तरह से सही नहीं लगता। बिपाशा को वैसे भी इस समय अपने करियर को बनाए रखने के लिेए कुछ अच्छी और हिट फिल्मों की तलाश है। ऐसे में इस तरह की अच्छी फिल्मों से किनारा करना और वो भी इसलिए क्योंकि उनका एक्स ब्वॉयफ्रैंड जॉन अब्राहम फिल्म में मुख्य किरदार कर रहे हैं वाकई एक बच्चे का फैसला लगता है। खैर अब बिपाशा को खुद ही अपने अच्छे बुरे की समझ तो होगी ही। देखिये आगे आगे बिपाशा और क्या क्या करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications