'रेप' को 'सेक्स' बताने वाला 'इडियट': सन्नी लियोन
पोर्न स्टार सन्नी लियोन अपने एमएमएस फिल्म के कारण नहीं बल्कि एक विवादित ट्विट को लेकर चर्चा में हैं। जिस पर पोर्न स्टार ने अपनी सफाई दी है और कहा है कि उन्होंने कुछ भी ऐसा नहीं कहा है जो खबरें प्रसारित और प्रकाशित की जा रही हैं वो सरासर गलत और झूठी हैं। मैंने कुछ नहीं किया है जो कुछ भी हो रहा है वो विवादित एक्टर कमाल खान के कारण हो रहा हैं जिन्हें मैं अभी कुछ कहना नहीं चाहती हूं। यह सब उनका ही किया-धरा है। जो लोग रेप और सेक्स के बीच का अंतर नहीं जानते हैं उनके लिए मैं केवल कह सकती हूं कि वो 'इडियट' हैं।
सन्नी ने आगे लिखा है कि बहुत बुरा लगता है कि आप जब सुबह उठो और देखो कि लोग आपके नाम पर गलत खबर चला रहे हैं, मैं भी बहुत दुखी और नाराज हूं इस बात को लेकर। जो लोग मेरे फर्जी ट्विट को रिट्विट कर रहें हैं उन्हें मैं वार्न करती हूं कि वो तत्काल प्रभाव से विवादित ट्विट को डिलीट करे अन्यथा वो उन सभी को ब्लॉक कर देंगी।
उनका यह शर्मनाक टिप्पणी लोगों की निगाहों में चढ़ चुका था और लोगों के ट्विटर अकाउंट में रिट्विट किया जा चुका था। लेकिन अब सन्नी ने कहा है कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं लिखा है लेकिन सोचने वाली बात यह है कि जब उन्होंने यह नहीं लिखा तो फिर उनके अकाउंट में यह लिखा कैसे गया और वो कमाल खान का नाम क्यों ले रही हैं?
वैसे यहां आपको यह भी बताते चले कि कुछ दिन पहले कमाल खान ने अपने ट्विटर पर लिखा था कि अगर कोई व्यक्ति शर्लिन चोपड़ा और सन्नी लियोन के साथ रेप करता है तो ऐसे में आप किसको दोष देंगे। शर्लिन-सन्नी को या फिर बलात्कारी को?


Click it and Unblock the Notifications












