तो अब सनी ने बिकनी पहनकर कहा, क्या करूं हाए..कुछ कुछ लोचा है..
सनी लियोन के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी। जी हां, जो फैंस उन्हें काफी समय से बड़े पर्दे पर मिस कर रहे थे, वो अब जल्द ही उन्हें नए अंदाज में देखने वाले हैं। हम यहां बात कर रहे हैं सनी लियोन की आगामी फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है'।
एल्युम्बरा एंटरटेनमेंट एंड मीडिया की फिल्म 'कुछ-कुछ लोचा है' का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। इस फिल्म में सनी लियोन और राम कपूर हैं। फिल्म में सनी एक सेक्सी लुक में नजर आने वाली हैं। और फिल्म के फर्स्ट लुक में ही सनी बिकनी पहने नजर आईं हैं। सेक्स और कॉमेडी से भरपूर फिल्म 'कुछ-कुछ लोचा है' का प्रोडक्शन मुकेश पुरोहित कर रहे हैं।
फिल्म के पोस्टर को ट्विटर पर भी शेयर भी किया गया है। इस तस्वीर में सनी ने बिकिनी पहन रखी है, जबकि राम कपूर पीछे हैरान हुए मुंह पर हाथ रखकर खड़े हैं।
आपको बता दें, फिल्म में राम कपूर एक अमीर गुजराती व्यापारी का किरदार निभा रहे हैं, वहीं सनी मशूहर फिल्म स्टार के रोल में हैं। बहरहाल, फिल्म का पोस्टर देखकर लग रहा है फिल्म काफी मसालेदार होगी और राम कपूर काफी मजेदार भूमिका में होंगे।


Click it and Unblock the Notifications
