पोर्न स्टार थी, हूं और हमेशा रहूंगी : सन्नी लियोन
एक बार फिर से पोर्न स्टार सन्नी लियोन ने बोल्ड बयान देकर लोगों के बीच सनसनी फैला दी है। पोर्न स्टार सन्नी लियोन ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें बिल्कुल भी शर्म नहीं आती है कि वह एक एडल्ट स्टार है, उन्होंने ना कभी अपनी इस पहचान को छुपाया है और ना ही कभी छुपायेंगी आखिर पोर्न इंडस्ट्री की सफलता ने ही मुझे आज यहां तक पहुंचाया है ऐसे में मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कोई मुझे पोर्न स्टार ही कहकर बुलाता है।
मालूम हो कि बिब बॉस के जरिये भारत में और जिस्म 2 के जरिये बॉलीवुड में कदम रखने वाली सन्नी लियोन इन दिनों बहुत ज्यादा डिमांड में हैं। भारतीय निर्माता निर्देशकों की तो लाइन लगी है उन्हें साइन करने के लिए।
सन्नी लियोन फिलहाल तो एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमए 2 में बिजी है जिसकी शूटिंग अब खत्म होने वाली है। उसके बाद वह एक एक्शन फिल्म में दिखेंगी और उसके बाद वह कैजाद गुस्तान के निर्देशन में बनने वाली अनाम फिल्म में अपने पति डेनियल वेबर के साथ नजर आने वाली हैं।
बॉलीवुड में एंट्री को अपनी जिंदगी का सबसे बढिया फैसला मानने वाली सन्नी लियोन ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में भी कहा था कि जो लोग कहते है कि मेरे जैसी पोर्न स्टार की फिल्में देखने से भारत जैसे देश में रेप जैसी घटनाएं होती है तो मैं इस बात का खासा विरोध करती हूं कि क्योंकि मेरी फिल्में केवल मनोरंजन का साधन है, उसके अलावा मेरी फिल्में और कुछ नहीं कहती हैं।
आईये आपको बताते हैं सन्नी लियोन की कुछ खास बातें..


Click it and Unblock the Notifications











