सन्नी लियोन और प्रियंका से ज्यादा हॉट हैं फ्रिडा पिंटो!
बिग बॉस 5 में शामिल हुई कानाडा की सन्नी लियोन को दुनिया की सबसे हॉट महिलाओं की सूची में शामिल किया गया गया है। पुरूषों की एक मैगजीन 'आस्क मैन' ने दुनिया की हॉट 99 महिलाओं की लिस्ट तैयार की है जिसमें सन्नी को 82 वां स्थान मिला है।
लेकिन सबसे आश्चर्य की बात यह है कि इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा सन्नी से कहीं आगे हैं। प्रियंका को इस लिस्ट में 70वां स्थान मिला है। जबकि सन्नी लियोन इस लिस्ट में 82वें पायदान पर हैं। सन्नी को इस लिस्ट में इतने पीछे जगह मिलने से सब हैरान हैं।
अब लोग यह सोच रहे हैं कि हो सकता है अगली बार उन्हें आगे स्थान मिले जब वह जिस्म 2 में नजर आएंगी। वैसे इस सूची में एक और नाम जुड़ा है जिसे सुनकर आपको हैरानी होगी वो नाम है फ्रिडा पिंटो का, वह इसमें प्रियंका और सन्नी लियोन से भी कहीं आगे हैं। उन्हें इस लिस्ट में 58 वें पायदान पर रखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications











