बालाजी के गुणगान कर रही हैं सन्नी

भट्ट कैंप से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद सन्नी लियोन अब बालाजी प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं भूषण पटेल कर रहे हैं और फिल्म की निर्माता हैं एकता कपूर। हाल ही में अपनी फिल्म की सफलता के लिए दुआएं मांगने सन्नी लियोन मुंबई के मशहूर सिद्दीविनायक मंदिर भी गयीं उनके साथ एकता कपूर और फिल्म की पूरी कास्ट थी। सन्नी लियोन के मंदिर जाने को लेकर काफी बवाल हुआ और लोगों ने कहा कि सन्नी पब्लिसिटी के लिए मंदिर गयीं और इस तरह के लोगों को मंदिर में नहीं जाने देना चाहिए।

सन्नी लियोन ने ट्विटर पर अपनी फिल्म रागिनी एमएमएस 2 की पूरी कास्ट और फिल्म के निर्देशक भूषण पटेल की काफी तारीफ की है सन्नी ने लिखा "मुझे सच में ऐसा लगता है कि आप जिस तरह लोगों के साथ बर्ताव करते हैं वो भी उसी तरह आपसे व्यवहार करते हैं। कुछ बहुत ही बेहतरीन लोग बालाजी में काम करते हैं।" इसके अलावा शर्लिन ने अपने निर्देशन की भी तारीफ करते हुए लिखा "एक बहुत ही शांत निर्देशक के साथ काम करके बहुत अच्छा महसूस होता है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये इतना मजेदार होगा। मिस्टर भूषण बेहतरीन हैं।"

बताया जा रहा है कि रागिनी एमएमएस 2 में सन्नी लियोन ने एक बॉलीवुड एक्ट्रेस का किरदार निभाया है। जिसका एक वीडियो एमएमएस बनता है और उसे बदनाम कर दिया जाता है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म भी किसी सच्ची घटना पर आधारित होगी। फिल्म में सन्नी लियोन ने मुख्य भूमिका निभाई है और इस फिल्म से सन्नी अपनी एक्टिंग को साबित करना चाहती हैं। हालांकि सन्नी आजकल मंदिर जाने को लेकर काफी विवादों में घिरी हुई हैं लेकिन फिर भी सन्नी किसी विवाद में ना पड़कर अपना पूरा ध्यान अपनी फिल्म में लगा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X