Urfi Javed के फैशन च्वाइस को 'बेबी डॉल' ने किया सलाम, जमकर की तारीफ

Sunny Leone praises Urfi Javed: उर्फी जावेद उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से पहचान बनाई है। अपनी फैशन च्वाइस की वजह से उर्फी जावेद अक्सर खबरों में छाई रहती हैं। उर्फी जावेद की शख्शियत ऐसी है कि आप उन्हें पसंद करें या ना करें लेकिन उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते। कई लोग उनकी प्रशंसा करते हैं तो कई उनकी आलोचना भी करते हैं।
लेकिन, अब सनी लियोनी ने उर्फी जावेद की जमकर तारीफ की है। सनी लियोनी ने पहले भी खुद को उर्फी जावेद का प्रशंसक कहा था और एक बार फिर उन्होंने उर्फी की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि उन्हें उर्फी जावेद का फैशन सेंस और खासकर उनकी हील्स काफी पसंद आती है। सनी लियोनी के अलावा भी कई सेलेब्स ने उर्फी जावेद की तारीफ की है।
सनी लियोनी ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में कहा है- 'मुझे लगता है कि उर्फी जावेद ने अपनी मेहनत से फैशन इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बना रही हैं, वह बहुत शानदार और आकर्षक हैं। उन्होंने फैशन का आइडिया कहीं से भी लिया है लेकिन उनका कॉन्फिडेंट लाजवाब है।'

सनी लियोनी ने की तारीफ
सनी लियोनी ने आगे कहा- 'वो कहती हैं कि, मैं अलग हूं और मैं इसके साथ ठीक हूं, मैं जिस तरह के कपड़े पहनना चाहती हूं वैसे ही पहनती हूं। मैं उन चीजों के बारे में बात करना चाहती हूं जो मेरे लिए जरूरी हैं, चाहे कोई इसे पसंद करे या नहीं। मुझे लगता है कि वो कमाल की हैं।'

रणवीर सिंह भी हैं फैन
बता दें कि, उर्फी जावेद को कई बार उनकी आउटफिट की वजह से ट्रोल किया गया है लेकिन, कई बार रणवीर सिंह और सनी लियोनी जैसे सेलब्स ने उनकी जमकर तारीफ भी की है। रणवीर सिंह ने तो खुद को उर्फी जावेद का फैन तक कहा है।

हमेशा सुर्खियों में
उर्फी जावेद हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों चेतन भगत ने एक चैनल के कार्यक्रम में सोशल मीडिया और युवाओं के बारे में बातचीत करते हुए कहा था कि, आज के युवा बिस्तर में घुस कर उर्फी जावेद की तस्वीरें देखते हैं। उनका यह बयान काफी सुर्खियों में रहा था।

उर्फी ने लगाई थी क्लास
उर्फी जावेद ने इसके बाद चेतन भगत के बयान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया इंस्टाग्राम दी थी। वहीं, चेतन भगत के सपोर्ट में उतरने पर उर्फी चाहत खन्ना से भी भिड़ गई थीं। उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा था- 'कल जब तुम्हारी बेटियां बड़ी हो जाएं और कभी कोई मर्द उन्हें उनके कपड़ों की वजह से परेशान करे तो भविष्य में तुमने मेरे बारे में जो बयान दिया है, उसे याद रखना. इसे अपनी बेटियों को दिखाना! नफरत आपको खा रही है!'


Click it and Unblock the Notifications











