सनी लियोन ने पोस्ट की मजनूं भाई की पेंटिंग, अनिल कपूर ने दिया ऐसा मज़ेदार जवाब!
फिल्म 'वेलकम' तो आप सभी को याद होगी, इस फिल्म ने रिलीज के बाद काफी बड़ा धमाका किया था। फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के अलावा अनिल कपूर और नाना पाटेकर लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म के इन किरदारों के साथ एक सीन भी काफी मशहूर हुआ था, हम बात कर रहे हैं मजनू भाई की पेंटिंग की। आज हम इस बात की चर्चा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हाल ही में अभिनेत्री सनी लियोन ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।
इस तस्वीर में सनी लियोन नजर आ रहीं हैं और उनके हाथ में एक पेंटिंग है। इस पेंटिंग में एक घोड़े के ऊपर एक गधा बैठा दिख रहा है। तस्वीर को पोस्ट करते हुए सनी लियोन ने कैप्शन में लिखा है,

''इस मशहूर पेंटर का अंदाजा लगाइए।'' इसके साथ उन्होने अनिल कपूर को भी टैग किया है। ये वही पेंटिंग है जो कि 'मजनू भाई' के मशहूर किरदार ने फिल्म में बनाई थी। इस तस्वीर पर अनिल कपूर ने रिएक्ट किया है। अनिल कपूर ने सनी लियोन को लिखा है..
''मजनू भाई की आर्ट इंडिया में Word Famous है।'' इसके अलावा अनिल कपूर ने हंसने वाला इमोजी साझा किया है। इसके बाद इस पेंटिंग और सनी लियोन को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं।
एक फैन ने लिखा है, ''2007 की इस वेलकम ने कमाल किया था।'' वर्कफ्रंट सनी लियोन कई शानदार प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हैँ। अनिल कपूर की बात करें तो वरुण धवन के साथ वो फिल्म जुग जुग जियो में नजर आने वाले हैँ। इस फिल्म को लेकर काफी लंबे समय से चर्चा है।


Click it and Unblock the Notifications