दिलीप कुमार के निधन से दुखी हैं सनी लियोन, लिखा ऐसा इमोशनल पोस्ट!
वेटरन अभिनेता दिलीप कुमार का निधन बेशक सभी के लिए काफी दुखी कर देनी वाली है। इस समय लगभग सभी सितारे उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैँ। ऐसे में अभिनेत्री सनी लियोन ने भी एक पोस्ट किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। सनी लियोन ने अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा है कि.. 'रेस्ट इन पीस दिलीप साहब। आप में एक चमक थी जिसने पीढ़ी दर पीढ़ी लाखों लोगों को छुआ।
आपकी विरासत हमेशा उस छाप से जीवित रहेगी जो आपने हम सभी को छोड़ी है! हम एक-दूसरे को नहीं जानते थे, लेकिन मेरा दिल आपके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ है जो पीड़ित हैं।'

सनी लियोन का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको पसंद कर रहे हैँ। बता दें कि सनी लियोन को लेकर मशहूर है कि वो काफी कम सितारों के साथ देखी जाती हैं लेकिन वो सिनेमा से काफी जुड़ी हैं।
दिलीप कुमार साहब का असली नाम यूसुफ खान था लेकिन दिलीप कुमार के नाम से उनको शोहरत मिली है जो कि किसी भी तरह से भुलाई नहीं जा सकती है। उन्होने अनगिनत सुपरहिट फिल्मों में किया है।
सनी लियोन ने लिखा है कि वो पर्सनली उनसे कभी नहीं मिली हैं लेकिन उनकी बहुत बड़ी फैन रही हैं। इस दौरान शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक सभी का आंखे नम है।


Click it and Unblock the Notifications