बॉलीवुड में सेक्स परोसने के लिये चाहिये सन्नी लियोन?

जो दिखता है वो बिकता है ये बॉलीवुड में चल रही बहुत पुरानी कहावत है। आजकल इस कहावत पर विश्वास करने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सन्नी लियोन, पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा जैसी एक्ट्रेसेस ने तो इस कहावत को आज की फिल्मों की यूएसपी बना दी है। आज फिल्मों में भले ही कहानी ना हो या फिर हिरो हिरोइनों को एक्टिंग ना आती हो लेकिन अगर हिरोइन सन्नी लियोन या पूनम पांडे जैसी हो तो फिल्म के चलने के पूरे चांसेस होते हैं।

अभय देओल ने हाल ही में सन्नी लियोन की बॉलीवुड में एंट्री पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि सन्नी लियोन फिल्म कर रही हैं। मुझे लगता है कि हमें और पॉर्न स्टार्स अपनी इंडस्ट्री में लाने चाहिये क्योंकि ये बहुत आसानी से हमारे साथ फिट हो जाते हैं। साथ ही अभय ने कहा कि हम सभी सेक्सुएलिटी से भरे हुए हैं लेकिन फिर भी हम इस की अवहेलना करते हैं। इसलिए अच्छा होगा कि पॉर्न एक्टर्स को बुलाया जाए जो कि इन सबके आदी हों।

अभय की बातों से तो यही लगता है कि शायद वो भी किसी पॉर्न स्टार के साथ काम करने को उत्सुक हैं। हालांकि जैसा वो चाहते हैं वैसा होना नामुमकिन है लेकिन इसके बावजूद उनकी बातें यही कहती हैं कि बॉलीवुड को अब सबकुछ खुलकर अपना लेना चाहिए। अभय को लगता है कि पॉर्न स्टार्स वो सबकुछ बड़ी आसानी से कर लेंगी जो करने में हमारी हिरोइनें झिझकती हैं। यानी कि अब सन्नी लियोन जैसी पॉर्न स्टार्स हमारी फिल्मों में सेक्स परोसेंगी।

सन्नी के बाद अब पूनम पांडे की भी पहली फिल्म रिलीज होने वाली है। यानी अगर इसी तरह से बॉलीवुड स्टार्स भी ऐसी हिरोइनों की तरफदारी करने लेग तो वो दिन दूर नहीं जब हॉलीवुड की ही तरह बॉलीवुड की फिल्मों में भी सेक्स सीन्स बहुत ही सहजता और डीटेल में शूट किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X