रागिनी MMS 2 में हिरोईन बनीं सन्नी
पोर्न स्टार सन्नी लियोन को लेकर भले ही मुंबई में शिवसेना आवाज उठाये लेकिन सन्नी की सेहत पर इन बातों का कोई असर नहीं है। सन्नी धड़ल्ले से फिल्म रागिनी एमएमस 2की शूंटिंग में व्यस्त हैं। खबर है कि एकता कपूर की इस फिल्म में सन्नी एक बॉलीवुड अदाकारा का रोल प्ले कर रही हैं जो कि एक एमएमएस के कारण बदनाम हो जाती है और जिसके कारण उसकी जिंदगी तबाह हो जाती है।
खबर यह भी है सन्नी ने इस फिल्म के लिए किसी हिंदी ट्यूटर का सहारा लिया है ताकि वो अपने संवाद अच्छे से बोल सकें। फिल्म में सन्नी लियोन अपनी आवाज की डबिंग नहीं करेंगी। सन्नी लियोन के अलावा इस फिल्म में सुपर नेचुरल पॉवर का भी कमाल है जिसके बारे में खुलासा नहीं हुआ है। फि्ल्म रागिनी एमएमएस का सीक्वेल है इसलिए कयास लगाये जा रहे हैं कि पार्ट 2 भी किसी सच्ची घटना पर आधारित फिल्म होगी।
सन्नी लियोन को इस फिल्म से काफी उम्मीदें भी है। इस फिल्म के बाद सन्नी लियोन एक एक्शन फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।सन्नी लियोन ने उम्मीद जतायी है कि फिल्म रागिनी एमएमएस 2 को लोग जरूर पसंद करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
