Pics: सनी की फिल्म से सन्नी बाहर!

हाल ही में ये खबर आ रही थी कि बॉलीवुड में एंट्री करने वाली पहली पॉर्न स्टार सन्नी लियोन जल्द ही अनिल शर्मा की आने वाली फिल्म सिंह साहेब द ग्रेट में एक सेक्सी आइटम सांग में नजर आने वाली हैं। खबर के साथ ही ये अफवाह भी आई कि सनी देओल जो कि इस फिल्म के मेन लीड हीरो हैं ने फिल्म के निर्माता अनिल से साफ साफ कह दिया कि वो सन्नी के साथ फिल्म में काम नहीं करेंगे। हालांकि अनिल ने बाद में इस बात को बिल्कुल गलत बताते हुए कहा कि सनी ने ऐसी कोई शर्त सामने नहीं रखी है। अब इन सभी अफवाहों को हटाकर एक नयी खबर आई है कि सन्नी लियोन अनिल शर्मा की फिल्म से बाहर हो गयी है वो भी किसी और की वजह से नहीं बल्कि उन्होंने खुद ही इस फिल्म से पल्ला झाड़ लिया है।

अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो सन्नी लियोन या फिर अनिल शर्मा ही बता सकते हैं लेकिन मिड डे की खबर के मुताबिक सन्नी लियोन को अनिल शर्मा ने इस आइटम सांग के लिए 50 लाख की रकम अदा करने की बात की थी लेकिन सन्नी ने अपनी पहली फिल्म 1 करोड़ में साइन की थी और साथ ही इस वक्त सन्नी के पास तीन बड़ी फिल्में हैं। साथ ही सन्नी इस वक्त काफी डिमांड में भी चल रही हैं इसलिए सन्नी को अनिल द्वारा दी जा रही रकम कम लग रही है और इसलिए उन्होंने फिल्म में आइटम सांग करने से मना कर दिया है।

दूसरी वजह ये भी बताई जा रही है कि अनिल सन्नी को इस आईटम नंबर की प्रैक्टिस के लिए काफी समय देने की मांग भी कर रहे हैं। लेकिन सन्नी के पास इस वक्त इतना वक्त नहीं है। इन सभी बातों के चलते आखिरकार सन्नी ने फिल्म से किनारा कर लिया है। लेकिन अभी भी अनिल का कहना है की सन्नी इस फिल्म में आइटम नंबर जरुर करेंगी क्योंकि वो उनकी अच्छी दोस्त हैं। अनिल ने कहा कि अभी सन्नी व्यस्त हैं लेकिन उनसे डेट्स लेने की कोशिश की जा रही है।

खैर जो भी हो सन्नी को देखने को हर कोई बेताब तो है अब इस फिल्म के आइटम नंबर में सन्नी नज़र आती हैं या नहीं ये तो कहना मुश्किल है लेकिन हम आपको सन्नी की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें जरुर दिखा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X