मां बनने के सपने ने Sunny Leone को खूब रुलाया, 6 की थी प्लानिंग दो ही बच पाए, खूब खर्च किए पैसे फिर भी...

Sunny Leone Motherhood Journey: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी जो अपनी बोल्डनेस के लिए काफी फेमस हैं, उन्होंने हाल ही में अपनी जिंदगी के दर्दनाक पहलू से लोगों को रूबरू करवाया। सनी ने हाल ही में अपने मां बनने के सफर के बारे में खुलकर बात की।
सनी, जो अपनी गोद ली हुई बेटी निशा और सरोगेसी से जन्मे जुड़वां बेटों नोआह और अषेर की मां हैं, उन्होंने एक पॉडकास्ट में अपने एक्सपीरिएंस शेयर किए। इस बातचीत में उनके साथ एक्ट्रेस सोहा अली खान भी थीं।
सोहा अली खान का एक्सपीरिएंस
सोहा ने बताया कि जब उनकी शादी हुई तो उनकी उम्र 35 साल थी। उस वक्त उन्होंने बच्चों को लेकर कोई जल्दीबाजी नहीं की, लेकिन जैसे ही वे 38 साल की हुईं, उन्हें लगा कि अगर उन्हें माता-पिता बनना है तो कोशिश शुरू करनी होगी।
उन्होंने कहा- 'हमने लगभग 6-8 महीने नेचुरली कोशिश की लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके बाद मैंने ओव्यूलेशन ट्रैक करना शुरू किया, डॉक्टर से सलाह ली और IUI, IVF से लेकर एडॉप्शन तक सब ऑप्शन देखे। आखिरकार एक दिन पता चला कि मैं प्रेग्नेंट हूं। हालांकि यह सफर आसान नहीं था, प्रेशन और कन्फ्यूजन से भरा हुआ था। हर महिला का मां बनने का रास्ता अलग होता है।'
सनी लियोनी की IVF और सरोगेसी जर्नी
जब सोहा ने सनी से उनके एक्सपीरिएंस के बारे में पूछा तो सनी ने बताया- 'हमने प्लान किया था कि पहले सरोगेसी से बच्चा होगा और बाद में करियर पर ध्यान देंगे। उस वक्त टाइमिंग मुश्किल थी, लेकिन हमें लगा कि अब किसी बच्चे के साथ जिंदगी शेयर करने का सही समय है, भले ही वो मेरे शरीर से ना आए।'
सनी ने बताया कि उन्होंने एग्स हार्वेस्ट कराए और उनसे छह एम्ब्रियो बने - चार लड़कियों और दो लड़कों के। लेकिन चारों गर्ल एम्ब्रियो फेल हो गए। उसी समय उन्होंने एडॉप्शन के लिए भी अप्लाई किया, क्योंकि IVF और सरोगेसी की प्रक्रिया लंबी और थकाऊ हो सकती है।
उन्होंने कहा- 'डेनियल और मैं इस मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का सहारा बने रहे। हमने किसी को नहीं बताया क्योंकि पहले हमें खुद को संभालना था। डेनियल बहुत सपोर्टिव हैं और बच्चा पाने की चाह दोनों में समान थी।'
सनी की सेरोगेट मदर के साथ भी आईं दिक्कतें
सनी ने आगे बताया- 'सरोगेट मदर के HCG लेवल्स हाई थे लेकिन सैक खाली निकला। IVF में मुश्किल यही है कि जैसे ही एम्ब्रियो अंदर जाता है, आप मानसिक रूप से प्रेग्नेंट हो जाते हैं और बच्चे को लेकर सपने देखने लगते हैं। लेकिन अचानक सब खत्म हो जाता है। ऐसा दो बार हुआ और तब हमने डॉक्टर बदलने का फैसला किया।'


Click it and Unblock the Notifications











