Sunny Leone ऊप्स मोमेंट का हुईं शिकार, स्विमिंग पूल में मारी ऐसी छलांग कि खुद को संभाल ना सकीं, वायरल वीडियो

Sunny Leone: सनी लियोन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहती हैं। जहां कुछ पोस्ट में उनका ग्लैमरस लुक देखने को मिलता है, वहीं कुछ में वो अपना मजेदार अंदाज पेश करती हैं। कोई शक नहीं कि फैंस उनसे बहुत प्यार करते हैं।
हाल ही में सनी लियोन ने अपने पूल टाइम के दौरान का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो हर जगह वायरल हो रहा है। इस मजेदार वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं।
वीडियो में सनी लियोन को स्विमिंग पूल में कूदते देखा जा सकता है। वो फ्लोटी के साथ पूल में कूदती हैं, लेकिन जैसे ही फ्लोटी पर चढ़ने की कोशिश करने लगती हैं, वो पूरी तरह पलट जाती हैं, जो कि बेहद मजेदार है। सनी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "Epic pool fails.. But def a good way to #BeatTheHeat."
बता दें, इस साल सनी लियोन कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने वाली हैं। वो अनुराग कश्यप की फिल्म कैनेडी में दिखने वाली हैं, जिसका प्रीमियर कान्स में किया जा रहा है। लिहाजा, उनके फैंस रेड कार्पेट पर सनी को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कई स्टाइल अवार्ड जीतने के बाद, सनी लियोन ने एक लंबा सफर तय किया है और खुद को बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक के रूप में स्थापित किया है। अपने शानदार लुक्स और आकर्षित व्यक्तित्व के साथ, सनी निश्चित रूप से कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक छाप छोड़ेंगी। फैंस को उनके डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











