..................... Sunny Leone on top of search showing latest trend in India, सर्च में सन्‍नी लियोन नंबर 1, यानी इंटरनेट पर सेक्‍स की भूख - Hindi Filmibeat

सर्च में सन्‍नी लियोन नंबर 1, यानी इंटरनेट पर सेक्‍स की भूख

By Ajay Mohan

बेंगलूरु (अजय मोहन)। भारतीय मीडिया ने पूरे जोर-शोर से खबर प्राकाशित की कि सन्‍नी लियोन को भारत में सबसे ज्‍यादा सर्च किया जाता है। इससे यह साफ है कि इंटरनेट पर काम करने वाले अधिकांश लोग पोर्न स्‍टार को खोजते हैं। भारतीय संस्‍कृति के परिप्रेक्ष्‍य में ये संकेत अच्‍छे नहीं हैं, क्‍योंकि हमारे देश में इंटरनेट पर काम करने वाले लोगों में 80 फीसदी युवा हैं।

सीधी बात करें तो अगर इंटरनेट यूज़र्स सन्‍नी लियोन को सबसे ज्‍यादा खोजते हैं, तो उसकी पोर्न मूवीज़ व तस्‍वीरें भी जमकर देखते होंगे। होंगे क्‍या बल्कि देखते हैं। इस बात की पुष्टि खुद सन्‍नी लियोन करती हैं। सन्‍नी ने हाल ही में अपने एक इंटरव्‍यू में कहा था कि पोर्न मूवीज़ से हुई कमाई का 60 फीसदी भारत से आता है।

चिंता तो तब बढ़ जाती है जब भारत में इंटरनेट यूज़र्स की संख्‍या पर नजर पड़ती है। इंटरनेटवर्ल्‍ड स्‍ट्रैट्स डॉट कॉम की रिपोट्र-2011 के मुताबिक भारत में 1,205,073,612 इंटरनेट यूजर हैं, जो देश की जनता के 11 फीसदी हैं। उनमें 80 फीसदी इंटरनेट यूजर युवा, छात्र या बच्‍चे हैं। यानी देश के 964,058,889 युवा इंटरनेट पर सर्फिंग करते हैं। जरा सोचिये देश के 964,058,889 युवा पर पोर्न सामग्री के दलदल में बुरी तरह फंसते जा रहे हैं।

कौन उठा रहे हैं फायदा

इससे होने वाले फायदे की बात करें तो पोर्न सामग्री का मात्र 3 फीसदी सामग्री भारत से अपलोड की जाती है, यानी बाकी के 97 फीसदी वीडियो और तस्‍वीरें पश्चिमी देशों में। जबकि पोर्न सामग्री देखने वालों की संख्‍या में भारत तीसरे नंबर पर है। यानी पश्चिमी देशों में पोर्न मूवीज बनाने वाले लोगों की जेबों में आधा पैसा भारत से जाता है। सन्‍नी लियोन तो मात्र एक उदाहरण हैं।

अगर भारत के अंदर की बात करें तो ऐसा नहीं है कि सन्‍नी के आने के बाद ही बॉलीवुड में अश्‍लीलता बढ़ी है। जबकि सच पूछिए तो सन्‍नी ने अपनी पुरानी छवि से ऊपर उठकर काम करने के प्रयास किये हैं। जिस्‍म दो में उन्‍होंने हॉट सीन जरूर दिये, लेकिन फिर भी उनके मन में हमेशा से पारिवारिक फिल्‍म में आने की इच्‍छा बनी हुई है। सन्‍नी से पहले शर्लिन चोपड़ा, पूनम पांडे, कश्‍मीरा शाह, आदि कई मॉडल और अभिनेत्रियां हैं जिन्‍होंने न्‍यूड पोज़ खिंचवाये हैं।

कुल मिलाकर इस वचुअल सेक्‍स की दुनिया में डूबते भारत को बचाना है तो सिर्फ टीनेजर्स की मानसिकता बदलनी होगी, क्‍योंकि न तो आप किसी मॉडल को न्‍यूड होने से रोक सकते हैं और न ही किसी स्‍टार को पोर्न मूवी बनाने से। बदल सकते हैं तो सिर्फ अपने देश के युवाओं की सोच। मुझे लगता है कि तमाम कोशिशें के बावजूद हमारे देश में सिखाये जाने वाले नैतिक मूल्‍यों और संस्‍कृति पर ये नग्‍नता कभी भारी नहीं हो पायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X