MMS बनने से पहले फोर्ब्स में छायीं सन्नी लियोन
मुंबई। फिल्म रागिनी एमएमएस-2 के लिये एकता कपूर की पहली पसंद बन चुकीं सन्नी लियोन फिल्म में आने से पहले ही फोब्स की सूची में आ गई हैं। खुद को फोब्स की सूची में दूसरी बार देख कर सन्नी खासी खुश भी हैं। उन्होंने मैगजीन को अपना धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विस्तार से बात करें तो जिस सूची की चर्चा पिछले तीन दिनों से हो रही है, उसका विस्तार फोर्ब्स ने कर दिया है। पत्रिका ने भारत के टॉप 100 सेलेब्रिटीज की लिस्ट अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित की है, जिसमें 71वें नंबर पर सन्नी लियोन हैं। इस सूची में सबसे ऊपर शाहरुख खान का नाम है। सन्नी लियोन ने लिस्ट में अपना नाम देखने के बाद ट्विटर के माध्यम से फोर्ब्स को धन्यवाद भी ज्ञापित किया है।
इससे पहले फोर्ब्स ने 2005 में विविड एंटरटेनमेंट की एक स्टोरी में सन्नी लियोन का जिक्र किया था। अन्य अंतर्राष्ट्रीय मैगजीनों की बात करें तो इससे पहले एफएचएम, फ्रंट, जेन में वो कवर पेज पर आ चुकी हैं।
सन्नी की इस ख्याति से किसी को फायदा हो न हो, एकता कपूर को जरूर होगा। क्योंकि इससे सन्नी के प्रशंसकों की संख्या बढ़ती है और जितने ज्यादा प्रशंसक होंगे उतनी ही ज्यादा रागिनी एमएमएस-2 हिट होगी। इस फिल्म की बात करें तो रागिनी एमएमएस का सीक्वेल है। फिल्म का भारत में अभी से विरोध शुरू हो गया है। विरोध का सबसे बड़ा कारण भी सन्नी ही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












