जिस्‍म 2 से पहले ट्विटर पर सन्‍नी ने दिखाया अपना जिस्‍म

By Belal Jafri

बॉलीवुड जगत में न्‍यूड होने की होड़ मची हुई है। एक के बाद एक मॉडल्‍स और हीरोइनें अपने न्‍यूड पोज़ खिंचवा रही हैं। हाल ही में पूनम पांडे, वीना मलिक और रे‍जलिन खान के बाद अब सन्‍नी लियोन ने न्‍यूड फोटोशूट कराया है। फर्क इतना है कि अपनी हॉट तस्‍वीरें उन्‍होंने नहीं बल्कि उनकी सहेली ने ट्विटर पर अपलोड की हैं।


सोशल नेटवर्किंग साईट पर सन्नी की कुछ तस्वीरें आईं हैं ये तस्वीरें काफी हॉट है, जिसमें सन्‍नी ने कई कामुक अदाओं का प्रदर्शन किया है। यह फोटो एक मशहूर मेक अप आर्टिस्ट मेलिसा ने सन्नी को टैग की हैं।

ज्ञात हो की अभी कुछ दिनों पहले ही सन्नी की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी पूनम पांडे ने भी आईपीएल में कोलकाता की जीत पर अपना कुछ इसी तरह का ही फोटो ट्विटर पर शेयर किया था। अगर सन्नी से नजदीक जुड़े सूत्रों की माने तो ये फोटोशूट एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। पहला कारण है सन्नी की आने वाली फिल्म जिस्म 2 और दूसरा है उनकी ट्विटर पर घटती लोकप्रियता आपको बताते चलें की अभी कुछ दिनों पूर्व ही ख़बरें आईं थी की ट्विटर पर पूनम के फॉलोअर सन्नी से कहीं ज्यादा है।

सूत्रों ने ये भी बताया कि आजकल सन्‍नी इस बात से खासी परेशान हैं कि ट्विटर पर उनकी पूछ कम हो रही है। उन्हें लगातार ये चिंता है कि अगर पूनम उनसे आगे निकल गयीं तो क्या होगा।

गौरतलब है कि रियलिटी शो बिग बॉस के जरिये फिल्म जिस्म 2 पाने वाली अभिनेत्री सन्नी लियोन इस फिल्म में "इजना" नाम कि महिला का किरदार निभा रही हैं। जिसमें इनके अभिनेता रणदीप हुड्डा और अरुणोदय सिंह हैं। आपको बता दें की इस फिल्म को पूजा भट्ट निर्देशित कर रही हैं। वैसे इन तस्‍वीरों को आपके मन में सिर्फ एक ही बात आयेगी कि चाहे सन्‍नी लियोन बॉलीवुड की कितनी ही फिल्‍में क्‍यों न कर लें, वो अपनी पोर्न एक्‍ट्रेस की छवि से बाहर कभी नहीं निकल पायेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X