जैकपॉट की बेवफा सुंदरी है सन्नी लियोन...
सन्नी लियोन की आने वाली फिल्म जैकपॉट काफी कारणों की वजह से चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह पहली बार अपने पति डेनियल वीबर के साथ नजर आने वाली हैं तो वहीं फिल्म में वह बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर नासिरूद्दीन शाह के साथ भी नजर आयेंगी। लेकिन फिल्म के निर्देशक कैजाद गुस्ताद का कुछ और ही कहना है फिल्म के बारे में कि फिल्म में केवल सन्नी लियोन आईकैंडी या ग्लैमरस गुड़िया नहीं बल्कि स्मार्ट रोल में हैं।
फिल्म में वह बेवफा सुंदरी का किरदार निभा रही है जिसकी वजह से उनके रोल में आपको कई शेड्स देखने को मिलेंगे जिसे कि बखूबी वह निभा भी रही हैं।फिल्म 'जैकपॉट' में अभिनेता नसीरूद्दीन शाह और सचिन जोशी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कैजाद ने खुलकर सन्नी की तारीफ की और कहा कि सन्नी जैसी काम के प्रति समर्पित अभिनेत्री को देखकर और उनके साथ काम करके काफी अच्छा लगा।वह हमेशा समय पर शूटिंग के लिए पहुंचती हैं, काम के लिए हमेशा तैयार होती हैं। निर्देशों को ध्यान से सुनती हैं और ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहती हैं।
गौरतलब है कि भट्ट कैंप की प्लाप फिल्म जिस्म 2 से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली पोर्न स्टार सन्नी लियोन इन दिनों एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस 2, कैजाद गुस्ताद की जैकपाट और देवांग ढलोकिया की फिल्म टीना एंड लोलो में काम कर रही हैं। सन्नी को लगातार बड़ी फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं जिसके पीछे निसंदेह सन्नी कि बेबाकी और बिंदासपन है। फिलहाल सन्नी अपने साइन किेये प्रोजेक्ट को अंजाम तक पहुंचाने में तत्पर हैं, देखते हैं फिल्मी दर्शक सन्नी को स्वीकारते हैं कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications












