Exclusive: गंदगी सन्नी में नहीं उनके चाहने वालों में है
सोमवार को पोर्न स्टार सन्नी लियोन ने अपनी उम्र के 32 साल पूरे किये हैं। इस मौके पर जहां उनके चाहने वालों ने उनकी कामयाबी और लंबी उम्र के लिए ऊपर वाले से दुआ मांगी है वहीं दूसरी ओर उनकी धुर विरोधी अखिल महिला समाज वाराणसी ने उनके जन्मदिन पर हैरत अंगेज काम किया है। अखिल महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती सुधा मिश्रा ने वनइंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि सन्नी लियोन को हम जन्मदिन की बधाई देते हैं। वो खुश रहें आबाद रहें।
सन्नी लियोन के लिए हम हमेशा कहते हैं कि वो समाज में गंदगी फैला रही हैं लेकिन हम गलत हैं। गंदगी सन्नी में नहीं सन्नी को पसंद करने वालों के दिलो-दिमाग पर हैं। उन्ही लोगों की वजह से ही समाज में पोर्न बाजार गर्म हो रहा है।
अगर लोग पोर्न देखना बंद कर दें तो सन्नी लियोन जैसे लोगों का जन्म ही ना हो। गंदगी सन्नी में नहीं हमारे देश के उन चंद लोगों में हैं जो सन्नी लियोन जैसी अभिनेत्रियों को लालच भरी निगाहों से देखते हैं।
उन्हीं चंद लोगों की गंदी मानसिकता का शिकार हमारे समाज की बच्चियां हो रही हैं।आज मुझे समझ में आया कि कोई भी चीज बाजार बिकती तभी है जब उसके खरीदार होते हैं। अगर खरीदार ही नहीं होंगे तो चीज अपने आप बाजार से गायब हो जायेगी।
गौरतलब है कि यह वहीं सुधा मिश्रा हैं जिन्होंने ऐलान किया था कि अश्लील और पोर्न सन्नी लियोन की आने वाली फिल्म रागिनी एमएमएस2 को वह किसी भी कीमत पर वाराणसी में रिलीज नहीं होने देंगी। समाज से सन्नी लियोन और उन्हें ब्रेक देने वाले लोग मसलन पूजा भट्ट और एकता कपूर को तो देश से बाहर निकाल देना चाहिए।
सन्नी की कुंडली में दो शादियां और राजनीति


Click it and Unblock the Notifications












