सन्नी ने नहीं सोचा था कि वो आइटम गर्ल बनेंगी
सन्नी लियोन आजकल काफी सुर्खियों में छायी हुई हैं। एक पॉर्न स्टार होने के बावजूद सन्नी को बॉलीवुड में वैसा ही महत्व मिल रहा है जैसा कि किसी भी नॉर्मल फिल्म स्टार को मिलता है। सन्नी लियोन की पहली फिल्म जिस्म 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सन्नी को काफी फेमस कर दिया हालांकि फिल्म को उतनी सफलता नहीं मिली जितनी पूजा भट्ट ने सोची थी लेकिन इसके बावजूद सन्नी लियोन को बॉलीवुड में एक मजबूत एंट्री तो मिल ही गयी। सन्नी लियोन अब एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस 2 कर रही हैं साथ ही एकता कपूर की फिल्म शूटआउट एट वडाला में भी सन्नी लियोन एक आइटम सॉंग कर रही हैं। लेकिन जब सन्नी लियोन से उनके इस आइटम सॉंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो किसी फिल् में आइटम सॉंग करेंगी।
सन्नी लियोन ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो कभी आइटम सॉंग भी करेंगी। सन्नी ने आगे कहा मैं कभी सोच भी नहीं सकती थी कि मैं यहां होऊंगी और इस तरह के गाने करुंगी। उन्होंने कहा कि एक छोटी बच्ची के रुप में आप बॉलीवुड फिल्में और खूबसूरत अभिनेत्रियों को नृत्य करते देखते हैं लेकिन यह गाना अलग है जिसपर डांस करके मजा आया। शुटआउट एट वडाला फिल्म में जॉन अब्राहम, कंगना रानावत और मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम एक गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं।
मुंबई के एक बड़े गैंगस्टर मान्या सुर्वे पर आधारित फिल्म शुटआउट एट वडाला का निर्देशन कर रहे हैं संजय गुप्ता और फिल्म की निर्माता हैं एकता कपूर। शूटआउट एट वडाला में प्रियंका चोपड़ा भी एक आइटम सॉंग कर रही हैं जिसके बोल हैं बबली बदमाश है। साथ ही सोफी चौधरी भी एक आइटम सॉंग आला रे मान्या कर रही हैं। खबर ये भी है कि सन्नी से पहले बिपाशा बासु फिल्म में एक केमियो कर रही थीं और एक आइटम सॉंग भी लेकिन बिपाशा ने जॉन की वजह से फिल्म छोड़ दी और ये मौका सन्नी को मिल गया।


Click it and Unblock the Notifications