मोतीचूर चकनाचूर : बत्तियां बुझाकर ज़बरदस्त डांस कर रहे हैं नवाज़ुद्दीन और सनी लियोन
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और सनी लियोन की जोड़ी सुनकर ही काफी अलग लग रही है। अब ज़रा सोचिए कि जब ये जोड़ी, परदे पर एक साथ थिरकने लग जाए तो। जी हां, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अथिया शेट्टी स्टारर मोतीचूर चकनाचूर में तड़का लगाएंगी सनी लियोन।
बत्तियां बुझा दो नाम के इस गाने में सनी लियोन और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी जमकर थिरकते हुए नज़र आएंगे। नवाज़ुद्दीन को इस तरह झूमता नाचता देख आपको इमोशनल अत्याचार गाना भी याद आएगा।

गाने को रामजी गुलाटी ने कंपोज़ किया है और इसे गाया है राम जी गुलाटी और ज्योतिका ने। सनी लियोन इस गाने में बिल्कुल देसी अवतार में थिरकते नज़र आएंगी। गाना हाल ही में रिलीज़ हुआ है और फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है।
बता दें कि सनी लियोन काफी समय बाद किसी आईटम सॉन्ग में नज़र आ रही हैं। आपको याद दिलाते हैं, बॉलीवुड में ए लिस्ट हीरोइनों के कुछ ज़बरदस्त आईटम नंबर
यहां देखिए ये मोतीचूर चकनाचूर का गाना - बत्तियां बुझा दो


Click it and Unblock the Notifications











