'मधुबन में राधिका' सांग में सनी लियोन का अश्लील डांस, भड़के गृहमंत्री , पुतला फूंका, गिरफ्तारी की मांग !
बॅालीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन का गाना मधुबन लगातार विवाद में फंसता जा रहा है। इस गाने को लेकर सनी लियोन की मुश्किलें बढ़ती चली जा रही हैं। फिलहाल सारा विवाद बढ़ने के बाद अब यह जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी गाने के लिरिक्स को पूरी तरह बदल देगी। लेकिन इस गाने को लेकर कहीं पर सनी लियोन की सोशल मीडिया पर गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
सनी लियोन का पुतला भी फूंका गया है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी अपनी नाराजगी इस गाने को लेकर जताई है। साथ ही गृह मंत्री मिश्रा ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है कि कुछ विधर्मी लगातार हिंदू भावनाओं को आहत कर रहे है। मधुबन में राधिका नाचे ऐसा ही प्रयास है।

मैं सनी लियोन जी और शारिब तोशी जी को हिदायत दे रहा हूं कि समझें और संभलें। अगर तीन दिन में दोनों ने माफी मांग कर गाना नहीं हटाया तो हम उनके खिलाफ एक्शन लेंगे। म्यूजिक कंपनी सारेगामा ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा कि देशवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए हमने मधुबन गाने के लिरिक्स के नाम को तीन दिनों के भीतर बदल दिया जाएगा।

सनी लियोन कंट्रोवर्शियल डांस
इस गाने में सनी लियोन के डांस को अश्लील बताते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह भी कहा था कि इस कंट्रोवर्शियल डांस वीडियो को हटाए नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश के मथुरा में 2 हिंदू दक्षिणपंथी संगठनों ने सनी लियोन पर अश्लील डांस करने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। साथ ही सनी लियोनी का पुतला जलाने की भी कोशिश हुई है।

हिंदुओं की भावनाओं को ठेस
आपको बता दें कि यह गाना 22 दिसंबर को रिलीज हुआ। लोगों का कहना है कि यह राधा का अपमान है। सनी लियोन का डांस इस गाने के हिसाब से अश्लील है। इससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। गाने को बायकॉट करने की मांग के साथ सोमवार को सनी लियोन की गिरफ्तारी की मांग भी ट्विटर पर की जा रही है।

अरेस्ट सनी लियोन की मांग
अरेस्ट सनी लियोन की मांग करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि आखिर हिंदुओं की आस्था के साथ ही खिलवाड़ क्यों किया जाता है, फिल्मी कलाकारों को यह बात कब समझ आएगी। हिंदुओं के संयम की परीक्षा ना लें तो अच्छा होगा। हिंदू एकजुट हों और ऐसे विरोधियों का जवाब दें।

सनी लियोन गाना हटाओ या फिर जेल जाओ।
एक यूजर ने लिखा है कि सनी लियोन गाना हटाओ या फिर जेल जाओ। एक अन्य यूजर ने यह भी लिखा है कि सनी लियोन ने सनातन धर्म का अपमान किया है। ये जिस भी फिल्म में काम करेगी मैं उस फिल्म का पूरे देश में बहिष्कार करवाऊंगा। बॅालीवुड से इसको बाहर किया जा और देश से भी। और सहन नहीं होगा अब। इस तरह सनी लियोन की कई तस्वीरों के साथ उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई है।


Click it and Unblock the Notifications











