बॉलीवुड में सन्नी लियोन की मिठास का कारण
सन्नी कहती हैं कि वो अपनी चाय में चीनी ज्यादा डालती हैं, मिठाईयां तो उन्हें बेहद पसंद हैं। जहां भी मिठाईयां देखती हैं, तुरंत टूट पड़ती हैं। खैर हमारा सुझाव यही है कि आप मीठे से इतनी दूरी जरूर बनाये रखें कि कोई बीमारी न पकड़ ले।
यूटीवी स्टार के 'ब्रेकफास्ट टू डिनर' शो की शूटिंग के दौरान सन्नी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि ज्यादा मीठी चाय बनाने के लालच और डर के कारण वह अपने घर में चीनी रखने से परहेज करती हैं। संगीत के शौक पर कहा कि वो अपने घर पर गिटार बजाकर समय बिताती हैं।
2012 रियलिटी शो 'बिगबॉस 5' में हिस्सेदारी के साथ सन्नी ने भारतीय मनोरंजन उद्योग में कदम रखा और इसके बाद उसी साल 'जिस्म 2' से उन्होंने बॉलीवुड में अपना आगाज किया। वह 'शूट आउट एट वडाला' में एक विशेष गाने में भी नजर आई थीं और उसके बाद वह 'जैकपॉट' में दिखी थीं। सन्नी की अगली फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' है।
वैसे कुछ भी कहें सन्नी की मिठास बॉलीवुड में छा गई है और तमाम नये अभिनेता उनके साथ काम करने को बेताब हैं। वो इसलिये क्योंकि सन्नी के साथ काम करने पर स्क्रीन पर चर्चा में आयें न आयें इंटरनेट पर जरूर आ जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
