सन्नी के घर में चीनी का डब्बा नहीं मिलेगा आपको, जानियें क्यों!
सन्नी लियोन ने ये भी बताया कि वो चाय में चीनी बहुत ज्यादा डालकर पीना पसंद करती हैं। लेकिन इसी डर से उन्होंने अपने घर में चीनी रखना ही बंद कर दिया है। सन्नी लियोन ने कहा कि जब भी घर में चीनी होती है तो वो खुद को रोक हीं पातीं इसीलिये उन्होंने ये तरीका निकाला कि वो घर में चीनी ही नहीं रखेंगी। और जब चीनी ही नहीं होगी तो वो मीठा कम ही खाएंगी। सन्नी को शूगर फ्री भी नहीं पसंद है लेकिन डायट के चलते वो शूगर फ्री से काम चला लेती हैं। सन्नी को गिटार बजाने का भी शौक है और वो काफी अच्छा गिटार बजाती हैं। सन्नी ने अपनी ये प्रतिभा शो के दौरान दिखाई। सन्नी ने एंकर के सामने बैठकर काफी खूबसूरती के साथ गिटार बजाया।
सन्नी लियोन की ही तरह कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं जिन्हें मीठा पसंद है लेकिन अपनी डायट के चलते वो मीठा खाने से बचती हैं। इसके अलावा कई एक्ट्रेसेस अपनी डायट के चलते अपने फेवरेट फूड को बाय बाय कह चुकी हैं। सन्नी लियोन के घर वैसे अगर आप कभी जाएं और चाय पीने का इरादा हो तो अपने साथ एक शूगर का पैकेट जरुर लेकर जाएं।


Click it and Unblock the Notifications
